Delhi Jahangirpuri Violence: वीडियो से पकड़ा गया फायरिंग करने वाला शख्स, इसलिए की गई थी हिंसा‚ क्राइम ब्रांच करेगी जांच Read it later

Delhi Jahangirpuri Violence

Delhi Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में शनिवार को हुई हिंसा के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। सोशल मीडिया पर इस हिंसा और उपद्रव से जुड़े दर्जनों वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में पथराव कर रही भीड़ के बीच एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। 

गोलीबारी की जगह पर सड़क पर एक खाली गोली का खोल भी मिला, जिसे दिल्ली पुलिस (DELHI POLICE)  ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस वीडियो फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले शख्स असलम को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी हिंसा का मास्टरमाइंड माने जाने वाले अंसार सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पथराव और आगजनी के अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

इधर हिंसा के आरोपियों को पुलिस ने रविवार दोपहर रोहिणी कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दो मुख्य आरोपी अंसार और असलम को पुलिस रिमांड और अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अब हिंसा की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साजिश रचने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, जांच के दौरान फायरिंग की जगह से एक गोली का खोल बरामद किया गया है। पुलिस की 10 टीमें हिंसा की जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले अंसार और असलम समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 3 देशी रिवॉल्वर और 5 तलवारें बरामद हुई हैं। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले (Jahangirpuri Violence) में अब तक कुल 7 प्राथमिकी दर्ज कर 14 लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हिंसा के दौरान कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हुए हैं।

बता दें कि जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर जुलूस पर पथराव के बाद दो समुदायों के बीच (Jahangirpuri Violence) हिंसा भड़क गई थी। दिल्ली पुलिस ने अब तक आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332, 323, 427, 436, 307, 120बी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत हिंसा मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Man named Ansar whose name’s in FIR arrested. Identification of perpetrators going on & police is investigating. We’ll be looking into CCTV footage & human intelligence inputs. Stringent action will be taken against those involved in rioting: Dependra Pathak, Special CP

— ANI (@ANI) April 17, 2022

Adequate amount of police deployed in the area. Illegal weapons were used during Shobhayatra as verbal & physical altercations broke. Police was throughout there during the procession, they formed human chain & released tear gas to control the situation: Dependra Pathak pic.twitter.com/Nnk3l0TtSC

— ANI (@ANI) April 17, 2022

वीडियो में नीले रंग के कुर्ते में फायरिंग करने वाला युवक असलम पकड़ा गया

पुलिस (DELHI POLICE) को मिले वीडियो में नीले रंग का कुर्ता पहने एक युवक गोल जालीदार टोपी पहने पथराव कर रहे लोगों के बीच पहुंचता दिख रहा है। इसके बाद वह वापस चला जाता है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान स्थानीय युवक असलम के रूप में हो गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। असलम के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है, जिसका उसने शोभा यात्रा के दौरान फायरिंग के लिए इस्तेमाल किया था। 

कुख्यात सटोरिया है अंसार, पहले भी कई केस दर्ज

जांच में सामने आया है कि शोभा यात्रा पर माहौल बिगाड़ने का मास्टरमाइंड अंसार (Mohammed Ansarजहांगीरपुरी का कुख्यात सटोरिया है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है कि अंसार 4-5 अन्य लोगों के साथ जामा मस्जिद के पास डी-ब्लॉक जामा मस्जिद पहुंचा और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस शुरू कर दी थी। इसके बाद ही हिंसा भड़क उठी। बहरहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

कौन है जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य सूत्रधार अंसार

मोहम्मद अंसार (Mohammed Ansar) का जन्म 1980 में जहांगीरपुरी की झुग्गी बस्ती में हुआ था। अंसार का डोजियर 20 फरवरी 2009 को पुलिस ने तैयार किया था। उस समय अंसार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। डोजियर के मुताबिक अंसार के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। पहले मामले में उसे चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा लगाई गई थी।

दूसरा मामला जुलाई 2018 का है। अंसार के खिलाफ धारा 186/353 आईपीसी (सरकारी कर्मचारी पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने) लगाई गई थी। अंसार के पेशे को कबाड़खाना बताया गया है। डोजियर में बताया गया कि अंसार ने चौथी कक्षा तक पढ़ाई की है।


अब तक 7 मामले दर्ज

रविवार को हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि हमें इलाके में जागरूकता फैलाकर आपस में शांति बनाए रखनी चाहिए। लोगों से अनुरोध है कि यदि उनके क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं या कोई समूह उपद्रव कर रहा है तो पुलिस को सूचित करें। हमने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, 7 मामले दर्ज किए हैं और हथियार बरामद किए हैं।

दोषियों की शिनाख्त और पुलिस की जांच जारी

हमारे पास कई सीसीटीवी फुटेज और वीडियो हैं, जिनकी जांच हो रही है। (jahangirpuri new) आगे की स्थिति के लिए क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर डिवीजनों में विभाजित किया गया है। हर गली-नुक्कड़ पर प्रशासन तैनात है।

दीपेंद्र पाठक ने बताया कि असलम अंसार नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम एफआईआर में है। दोषियों की शिनाख्त और पुलिस की जांच जारी है। हम सीसीटीवी फुटेज और मानव खुफिया इनपुट की जांच करेंगे। दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शोभा यात्रा के वक्त जब बहस और झड़प हुई तो अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया। जुलूस के दौरान पुलिस मौजूद थी, उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई और आंसू गैस छोड़ी।

मस्जिद की छत से किया गया पथराव, सरकारी राशन की गाड़ी लूटी

पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच के मुताबिक, मस्जिद की छत से पथराव शुरू हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक जहांगीरपुरी में डी ब्लॉक के लोगों ने जहांगीरपुरी थाने के पास से इस शोभायात्रा की शुरुआत की और सी ब्लॉक होते हुए कुशल सिनेमा के पास पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, उसी समय अचानक एक मस्जिद से उन पर भारी संख्या में पत्थर बरसने लगे।

पुलिस का कहना है कि उप्रदवियों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि सरकारी राशन वाहन को भी लूट लिया और वाहनों में आग लगा दी। पथराव और फायरिंग कर हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों के अलावा करीब 30 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

एक सही समुदाय के आरोपितों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने कहा…

एक ही समुदाय के आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने जवाब दिया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि शोभायात्रा के दौरान तलवार और बंदूक लहराते हुए कुछ फुटेज मिले हैं, जिन पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 स्पेशल सीपी से जब सवाल किया गया कि इस मामले में (Jahangirpuri Violence) अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो सिर्फ एक ही समुदाय के हैं तो ऐसा क्यों है? इसके जवाब में दीपेंद्र पाठक ने कहा कि यह बहुत शुरुआती चरण है और उसके बाद और कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।

दीपेंद्र पाठक ने कहा कि अमन कमेटी से क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए बातचीत की जा रही है। हार हॉल में शांति बनाए रखने के लिए अमन कमेटी के कुछ सदस्यों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हिंसा मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

DELHI | DELHI POLICE | DELHI VIOLENCE | Hanuman Jayanti 2022 | Jahangirpuri Violence | Jahangirpuri riots | Jahangirpuri crime news | Jahangirpuri news today | Delhi Jahangirpuri news | jahangirpuri delhi | delhi news | jahangirpuri news | delhi news today | live news | delhi riots | delhi hanuman jayanti | delhi riots today | jahangirpuri news today | delhi jahangirpuri news today | jahangir puri | delhi jahangirpuri | riots in delhi | latest news delhi | jahangirpuri metro station | delhi latest news | riots in delhi today | mohammed Ansar | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *