नूपुर शर्मा के खिलाफ 12 राज्यों में हिंसा :हावड़ा में उत्पातियों ने थाना जलाया, भाजपा दफ्तर दफ्तर बर्बाद कर डाला, इंटरनेट सर्विस ठप की Read it later

Nupur Sharma Controversial Remarks On Prophet Mohammed

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नुपुर शर्मा के (Nupur Sharma Controversy)  खिलाफ शुक्रवार को देश के 12 राज्यों में प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल और गुजरात के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने सड़कों पर उतरकर नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने पीएसी के एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। कर्नाटक में नूपुर का पुतला फूंका। झारखंड की राजधानी रांची में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। इधर, पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास लोगों ने ट्रैक में आग लगा दी और पुलिस की एक गाड़ी में आग लगा दी। दंगाइयों ने पहले हावड़ा डोमजूर थाने पर पथराव किया और फिर आग लगा दी। दंगे यहीं नहीं थमे, उलुबेरिया में एक भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। हावड़ा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने नूपुर समेत 33 लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ मुंबई में भी मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है क्योंकि उन्हें मौत और बलात्कार की धमकी मिल रही थी।

उत्तर प्रदेश: नूपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, उन्नाव, देवबंद समेत कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। सहारनपुर में तोड़फोड़ और प्रयागराज में पत्थरबाजी हुई। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक डाला। कई जगहों पर हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीम आर्मी चीफ सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया। 

प्रयागराज में हालात इतने बिगड़ गए कि एडीजी को बंदूक उठानी पड़ी। अब यहां दो बुलडोजर मंगाए गए हैं, जो बवाल में शामिल लोगों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करेंगे। अधिकारियों ने लोगों से उनके घरों से जुड़े कागज मांगे हैं। 

गृह मंत्रालय का अलर्ट- उपद्रवियों के निशाने पर राज्यों के DGP देशभर में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों (DGP) को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह की हिंसक घटनाओं में उपद्रवी पुलिस अधिकारियों को निशाना बना सकते हैं। ऐसे में उनहें सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

प्रयागराज में देसी हैंडमेड बमों का इस्तेमाल, छतों से पथराव
प्रयागराज में मुस्तफा कॉम्प्लेक्स के पास पत्थरबाजी करने के साथ ही उत्पातियों ने पीएसी की वैन में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने जल्द ही इस पर काबू पा लिया।

मुरादाबाद और सहारनपुर में भी नमाज के बाद भीड़ हिंसक हो गई। पथराव के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदेश में अब तक 136 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए। इनमें सहारनपुर में 45, प्रयागराज में 37, अंबेडकरनगर में 23, हाथरस में 20, मुरादाबाद में 7 और फिरोजाबाद में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। हिंसा के बाद सीएम योगी ने दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग ने सभी डीएम से रिपोर्ट मांगी है।

प्रयागराज में देसी हैंडमेड बमों का इस्तेमाल, छतों से पथराव
प्रयागराज में बवाल के बाद उत्पातियों ने कई वाहनों में आग लगाई।

प्रयागराज में देसी हैंडमेड बमों का इस्तेमाल, छतों से पथराव

प्रयागराज के अटाला इलाके में भड़की हिंसा में हमलावरों ने देसी बमों से पुलिस पर हमला किया है। एडीजी प्रेम प्रकाश का गनर पथराव में गंभीर रूप से घायल हो गया। आईजी प्रयागराज राकेश सिंह पत्थर लगने से बुरी तरह चोटिल हुए। 

DM संजय कुमार खत्री और SSP अजय कुमार को पत्थर लगा। हिंसक भीड़ ने सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। उनको फूंक दिया। गलियों में घरों की छतों से पथराव किया गया। पुलिस ने भी जवाब में पत्थर फेंके। उपद्रवियों ने PAC की गाड़ी को आग लगा दी।

एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने कहा कि पथराव में छोटे बच्चे आगे आ गए थे, तो पुलिस ने ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया गया। हिंसा में वामपंथी संगठनों का हाथ। एआईएमआईएम और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का हिंसा में हाथ हो सकता है।

सहारनपुर में अल्लाह हू अकबर के नारे के बाद पथराव
सहारनपुर में मस्जिद के बाहर निकलते ही नमाजियों ने नारेबाजी शुरू की तो आस-पास की दुकानों के शटर बंद होने लगे। इसके बाद यहां भी जमकर पथराव की घअनाएं हुईं।

सहारनपुर में अल्लाह हू अकबर के नारे के बाद पथराव

सहारनपुर की जामा मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद अचानक भीड़ अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगी. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सहारनपुर में भीड़ बढ़ गई थी, लेकिन अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने 36 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

नूपुर शर्मा को मुरादाबाद में फांसी देने की मांग
सहारनपुर में मस्जिद के बाहर नमाजियों की भीड़ बड़े स्तर पर सड़कों पर उतरी। इसके बाद यहां हालात बेकाबू हो गए और पथराव की घटना हुई।

नूपुर शर्मा को मुरादाबाद में फांसी देने की मांग

मुरादाबाद में हंगामे के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। यहां से जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि नाबालिग बच्चे गिरते-पड़ते वहां से भाग रहे हैं। मुरादाबाद में नमाज के बाद नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले पोस्टर सड़कों पर उतर आए। भीड़ ने नुपुर शर्मा की तुलना आतंकी से करते हुए ‘नूपुर शर्मा को फांसी दो’ के नारे लगाए।

बिजनौर में 4 गिरफ्तार, देवबंद में 8 हिरासत में
मुरादाबाद शहर में नूपुर शर्मा को फांसी देने के नारे और उनका सिर काटने के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया।

बिजनौर में 4 गिरफ्तार, देवबंद में 8 हिरासत में

बिजनौर में सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। बिजनौर में पुलिस ने AIMIM जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला और उसके साथी इफ्तेखार को जुमे की नमाज से पहले ही धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

देवबंद में नमाज के बाद कुछ मदरसा छात्रों ने नारेबाजी की। इनके हाथ में बैनर पोस्टर भी थे। वह पथराव करने लगे। मामला बढ़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने 8 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

कानपुर में सख्ती, फिर नहीं हुई घटना
कानपुर में सभी सीनियर पुलिस अधिकारी अलसुबह से ही सेंसेटिव इलाकों में गश्त कर रहे थे।

कानपुर में सख्ती, फिर नहीं हुई घटना

3 जून की हिंसा को देखते हुए कानपुर में धारा-144 लगा दी गई थी। हिंसा प्रभावित इलाके के तीन किलोमीटर के दायरे में पांच हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात है. सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सड़क के अलावा 100 से ज्यादा लोगों की टीम को तैनात किया गया है. इसी सख्ती का असर यह हुआ कि कानपुर से कोई घटना सामने नहीं आई।

वाराणसी में ड्रोन से निगरानी
वाराणसी में नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करती रही।

वाराणसी में ड्रोन से निगरानी

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में तनाव व्याप्त है। जुमे की नमाज से पहले ही पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश और कमिश्नरेट के अन्य अधिकारी से लेकर थानेदार तक सड़कों पर उतर आए थे। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस की लगातार गश्त जारी है। स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को माहौल पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। इसलिए वाराणसी में ज्ञानवापी के वजुखाना को सील करने के बाद शुक्रवार को चौथे शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

Nupur Sharma Controversy | Uttar Pradesh Violence Latest News Updates | Kanpur Violence Latest News Updates | Prayagraj Violence Latest News Updates

 ये भी पढ़ें – वडनगर में आज भी होते हैं नरेंद्र मोदी और अब्बास की दोस्ती के चर्चे‚ PM ने किया था ब्लॉग में जिक्र

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *