Health

Roti Cook In Gas: क्‍या सीधे LPG GAS पर सिकी रोटी सेहत के लिए सही नहीं, जानिए सच्‍चाई

Roti Cook In Gas: हाल के दिनों में कई ऐसे रिसर्च में कहा गया है कि गैस (LPG GAS) पर सेकी गईं रोटियां खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे नुकसान हो सकता है। आज के अंक में जानते हैं कि इस बात में क्या सच्चाई है।

वायरल खबर

एक वायरल खबर के अनुसार जर्नल एनवायर्नमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार सीधे गैस (LPG GAS) पर रोटी सेंकने (Roti Cook In Gas) से प्रदूषित गैस निकलती है। यह कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड होता है। इस कारण ऐसी रोटियां खाने से नुकसान हो सकता है।

अन्य रिसर्च फूड स्टैंडर्ड ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड की ओर से वर्ष 2011 में एक रिसर्च प्रकाशित किया था। इसमें कहा गया था कि सीधे आंच पर सेंकने से (Roti Cook In Gas) कार्सिनोजेनिक रसायन का उत्सर्जन होता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तवे पर सेकी रोटी खाना चाहिए।

रोटी के अंदर गैस नहीं जाती, इसलिए सुरक्षित

अपने देश ही नहीं, दुनियाभर के कई देशों में हजारों वर्षों से तंदूर या सीधे आग पर रोटियां सेक कर ((Roti Cook In Gas)) खाने का चलन है। कुछ दशकों से रसोई गैस (LPG GAS) भी आई है, जिसमें मीथेन या कार्बन डाइऑक्साइड जैसे गैसें होती हैं। लेकिन इसमें समझने वाली बात यह है कि कोई भी गैस रोटी के अंदर नहीं जाती है और न ही गैस रोटी में भरती है। इसलिए नुकसान होने वाली बात स्पष्ट नहीं है। केवल अनुमान के आधार पर ऐसा बोलना ठीक नहीं है।

डॉ. आलोक गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, जोधपुर

 

ये भी पढें –

Grooming Tips: आजमा लें ये तरीके, नहीं होंगे दाढ़ी के बाल सफेद‚ जड़ से आएंगे ब्लैक हेयर्स

Female Condom: क्या होता है फीमेल कॉन्डम, कैसे करें इस्तेमाल, कितनी है कीमत? जानिए सबकुछ

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button