National

Cruise Drug Case: आर्यन खान जमानत की शर्त पूरी करने NCB दफ्तर में पेश हुए,जानिए वो 14 शर्तें जो आर्यन को पूरी करनी होगी

Cruise Drug Case: आर्यन खान जमानत की शर्त पूरी करने NCB दफ्तर में पेश हुए

Cruise Drug Case में जमानत पर बाहर आर्यन खान शुक्रवार को NCB कार्यालय (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) पहुंचे। आर्यन के साथ सिर्फ उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह ही थे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन को 14 शर्तों के साथ जमानत दे दी है। इसमें यह भी शर्त है कि प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 11 से 2 बजे के बीच उन्हें एनसीबी कार्यालय पहुंचकर उपस्थित होना होगा।

14 शर्तें जो आर्यन को पूरी करनी होगी, इसी आधार पर आर्यन को जमानत मिली

1. आर्यन की ओर से 1 लाख का निजी मुचलका जमा करना था, जो उन्होंने किया।

2. कम से कम एक या अधिक जमानती देनें थे, जो वे पूरी कर चुके हैं। 

3. एनडीपीएस कोर्ट की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ सकते।

4. जांच अधिकारी की अनुमति के बिना मुंबई नहीं छोड़ सकते।

5. ड्रग्स जैसी किसी गतिविधि में पाए जाने पर जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

6. इस मामले में मीडिया या सोशल मीडिया में कोई बयान नहीं देना है।

7. हर शुक्रवार को दोपहर 11 बजे से 2 बजे के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कार्यालय आना होगा।

8. मामले की निर्धारित तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित होना होगा।


किसी भी समय बुलाए जाने पर एनसीबी कार्यालय जाना होगा।


9. किसी भी समय बुलाए जाने पर एनसीबी कार्यालय जाना होगा।

10. मामले में अन्य आरोपी या व्यक्ति से संपर्क या बात नहीं करेंगे।

11. एक बार ट्रायल शुरू होने के बाद इसमें कोई देरी नहीं होगी।

12. अभियुक्त ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा जिससे न्यायालय की कार्यवाहियों या आदेशों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

13. अभियुक्त व्यक्तिगत रूप से या अन्यथा गवाहों को डराने या धमकाने, प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ करने का प्रयास नहीं करेगा।

14. यदि आवेदक/अभियुक्त इनमें से किसी भी नियम का उल्लंघन करता है तो एनसीबी के पास उसकी जमानत याचिका को खारिज करने के लिए अदालत जाने का अधिकार सुरक्षित है।

जूही चावला ने भरा था आर्यन का जमानत बांड

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने जेल पहुंचकर आर्यन के लिए बेल बॉन्ड भरा था। वह सेशन कोर्ट में आर्यन के लिए कोर्ट रूम में खड़ी थी और उसके बेलीफ बनने की बात कह रही थी। एक्ट्रेस की ओर से उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट को बताया कि पासपोर्ट पर उनके नाम का जिक्र है।

उनका आधार कार्ड भी लिंक कर दिया गया है। वह आर्यन खान को सुरक्षा दे रही हैं। वह आर्यन के पिता की पेशेवर सहयोगी है और आर्यन को उसके जन्म से जानती है। जज ने जूही के सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया था और आर्यन का जमानत बांड जारी किया था।

Aryan Khan Drug Case |  Aryan Khan |  Cruise Drug Case | NCB Mumbai latest news | Mumbai drug case latest news | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button