Sports

PAK vs ENG: डेढ़ साल बाद टेस्ट में वापसी को तैयार हुआ तूफानी गेंदबाज, दूसरे मैच में हारिस रऊफ की ले सकता है जगह

PAK vs ENG Test. कराची: पाकिस्तान इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 9 दिसंबर से मुल्तान में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया है। तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अब खबर है कि उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास (Mohammad Abbas) को टीम में शामिल किया जा सकता है।

Haris Rauf को फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट

अब्बास के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की जगह लेने की संभावना है। हारिस ग्रेड-2 स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। गुरुवार को मैच के पहले दिन फील्डिंग के दौरान गेंद पर लुढ़कने के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को चोट लग गई। इसके बाद शुक्रवार को अस्पताल में उनकी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) कराई गई। क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “स्कैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल स्टाफ द्वारा किए गए आकलन से पता चला है कि तेज गेंदबाज को ग्रेड-2 का तनाव हुआ है।”

लाहौर में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे

इसमें कहा गया है कि “हारिस लाहौर जाएंगे, जहां वह नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।” तेज गेंदबाज की अनुपलब्धता बाकी दो मैचों में पाकिस्तान की परेशानी को बढ़ाएगी क्योंकि स्टार गेंदबाज शाहिद अफरीदी पहले ही फिटनेस के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे, जिससे गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया था।

खिलाड़ियों से मिले रमीज राजा

इस बीच, पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने मैच के बाद खिलाड़ियों से मुलाकात की और तेज गेंदबाज से उनकी चोट के बारे में पूछा। हारिस ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते आराम करने को कहा है। राजा ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्हें मजबूत वापसी करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, “मुल्तान टेस्ट जीतो और श्रृंखला में वापसी करो।” इंग्लैंड ने सोमवार को पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर 74 रन की शानदार जीत हासिल की थी। मोहम्मद अब्बास ने 25 टेस्ट मैचों की 44 ईनिंग्स में 90 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अगस्त 2021 के बाद से टेस्ट नहीं खेला है।

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button