International

हॉलीवुड से खुशखबरी: ‘Wonder Woman’ स्टार गैल गैडोट तीसरी बार मां बनने जा रहीं, फेंस सोशल मीडिया पर दे रहे बधाई

Wonder Woman: हॉलीवुड फिल्म वंडर वुमन (Wonder Woman) की अभिनेत्री गैल गैडोट (Gal Gadot) एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। गेल ने खुद अपनी तीसरी गर्भावस्था के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में गैल ने खुद की एक फैमिली फोटो भी शेयर की है। जिसमें वह अपने पति जीरो वर्सनो और दो बेटियों अल्मा और माया के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।

 

gal-gadot-pregnant-with-third-child (Wonder Woman)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JaronVarsano (@jaronvarsano)

 

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपीरियंस के कुछ घंटो बाद ही गुड न्यूज दी

गेल (Gal Gadot) ने फोटो साझा की और कैप्शन में लिखा, “हियर वी गो अगेन।” गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में अपने प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद गेल ने यह खुशखबरी दी। हॉलीवुड के प्रसिद्ध गोल्डन ग्लोब अवार्ड का 78 वां संस्करण 1 मार्च को आयोजित किया गया था। कोरोना महामारी के कारण इस बार ये पुरस्कार वर्चुअली दिए गए। इस वर्चुअल अवार्ड फंक्शन को गैल गैडोट ने होस्ट किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gal Gadot (@gal_gadot)

 

 

दुनियाभर के फेंस गैल को बधाई दे रहे

जीरोन ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड फंक्शन के साथ अपनी पत्नी गैल की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों के कैप्शन में, उन्होंने लिखा, “माय वन एंड ओनली।” गेल की गर्भावस्था की घोषणा के बाद से, उनके प्रशंसक, दोस्त और दुनिया भर के कई सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता और मौनी रॉय ने भी गैल को बधाई दी है।

 

 

गैल ‘क्लियोपेट्रा’ और ‘जस्टिस लीग’ में नजर आएंगी

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में गैल गैडोट को ‘वंडर वुमन 1984’ में देखा गया था। फिल्म 25 दिसंबर 2020 को रिलीज हुई थी। अब वह जल्द ही फिल्म निर्माता जैक स्नाइडर की ‘जस्टिस लीग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘वंडर वुमन 1984’ के निर्देशक पैटी जेनकिंस की ‘क्लियोपेट्रा’ में भी दिखाई देंगी। अक्टूबर 2020 में, गैल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके ‘क्लियोपेट्रा’ की घोषणा की थी।

 

ये भी पढ़ें –

बीकानेर के गीतकार भरत व्यास ने लिखा था ऐ मालिक तेरे बंदे हम… गीत आज यह प्रार्थना हजारों स्कूलों और देश की कई जेलों में बंदी गाते हैं

 

 

Like and Follow us on :

Facebook
Instagram
Twitter

Pinterest
Linkedin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button