National

Army Accident Leh: दुर्घटना में दो जीसीओ समेत 7 जवान शहीद

Army Accident Leh: यूनियन टेरेटरी स्‍टेट लद्दाख (laddakh) में लेह के पास एक बड़े हादसे में इंड‍ियन आर्मी (Indian army) के जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया है। इसमें सात जवान और दो जीसीओ की मौत हो गई है। शनिवार शाम करीब 6 बजे हुए इस हादसे में कई जवान भी घायल हो गए। इन सभी को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

ये हादसा क्यारी इलाके के पास (Army Accident Leh) हुआ। भारतीय सेना के ट्रक (vehicle accident) के साथ एक एम्बुलेंस और यूएसवी भी थी। लेह स्थित एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि यह घटना क्यारी शहर से 7 किमी दूर हुई। भारतीय सेना का ट्रक उस समय खाई में गिर गया जब वह कारू गैरिसन से क्यारी की ओर आ रहा था।

ट्रक में 10 जवान सवार थे

हादसे का शिकार हुए सैन्य ट्रक में कुल 10 जवान सवार थे। यह ट्रक सड़क से सटी नदी की खाई में जा गिरा. इसमें सात जवान और दो जीसीओ शहीद हो गये। हादसे (Army Accident Leh) के बाद बचाव कार्य काफी तेजी से किया गया है और सभी घायल जवान फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। कई जवानों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

लेह के एसएसपी पीडी नित्या ने बताया कि सेना की पांच गाड़ियों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। काफिले में शामिल एक वाहन के चालक ने क्यारी के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी। इसमें 10 सैनिक सवार थे।

घटना (Army Accident Leh) के तुरंत बाद मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में 8 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और जवान की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत नौ सैनिक शामिल हैं।

 

 

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि “लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं”

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा-‘लद्दाख  (Army Accident Leh) में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जवानों के शोकाकुल परिवारजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’

 

ये भी पढ़ें –

CrPC संशोधन बिल:ये 3 कानून होंगे खत्‍म,जानिए क्‍या बदलेगा?

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button