National

पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये होगा सस्ता‚ जानिए कैसे मिली राहत

(फाइल फोटो) 

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर (Fuel Price Cut) एक्साइज ड्यूटी (cut in central excise duty) घटाने का निर्णय किया है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है। नए रेट आज रात 12 बजे से लागू होंगे। पिछले दिनों PM मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि PM उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर इस साल 200 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। एक परिवार को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे। इसका फायदा 9 करोड़ परिवारों को मिलेगा। इससे पहले, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।

इस ऐलान को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- ‘सरकार ने 60 दिन में पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपए की बढ़ोतरी की और अब 9.50 रुपए घटा रही है। वहीं, डीजल की कीमतें 60 दिन में 10 रुपए बढ़ा दीं और अब 7 रुपए कम की जा रही है। सरकार लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करे।’

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये सब्सिडी

वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें –  सरकार ने सस्ते किए दाम लेकिन इस पेट्रोल पंप पर तो फ्री में मिलने लगा पेट्रोल‚ मुफ्त में लोगों ने कराए टैंकफुल 

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

हर दिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Fuel Price Cut | Excise duty | Finance Minister Nirmala Sitharaman | cut in central excise duty | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button