International

Nurse Obscene Crime: 3 महिला नर्सों ने किया शर्मसार, मरीजों से अश्‍लील हरकत कर स्‍नैपचैट पर शेयर करती थीं

Nurse Obscene Crime: नर्स का प्रोफेशन भी डॉक्‍टर के समकक्ष भगवान से कम नहीं होता। यही कारण है कि महिला नर्सों को हमेशा सिस्‍टर कहकर ही पुकारा जाता है, ये मरीज और धरती पर भगवान का रूप माने जाने वाले मेडिकल स्‍टाफ के रिश्‍ते को बयां करता है।

अस्पताल के बेड पर जीवन और मृत्‍यु के बीच लेटे हुए मरीज के लिए एक नर्स नई आशा और सहारा, दोनों ही होती है। मुसीबत में तो मरीज के लिए नर्स मसीहा ही बन जाती हैं। लेकिन, नर्सिंग के इस पाक पेशे को 20 से 21 सा की महिला नर्सों ने तार-तार करके रख दिया। इनकी करतूतें सुनकर भविष्‍य में शायद अब कोई मरीज नर्स पेशे पर भरोसा न करे।

मरीजों से अश्‍लील हरकत करते हुए वीडियो बनाकर स्‍नैपचैट पर शेयर करती थीं (Nurse Obscene Crime)

बहरहाल तीनों नर्सें अब पुलिस हिरासत में हैं और इनके खिलाफ कोर्ट में केस चलाया जा रहा है। बता दें कि ये तीनों नर्सें अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मरीजों के अश्लील और भद्दे वीडियो बनाती थीं। इसके बाद उन्हें स्नैपचैट पर शेयर करती थीं। इन तीनों की ये हरकतें अस्पताल में काफी समय तक चलती रहीं। ये मुर्दाघर में आने वाले शवों को भी नहीं छोड़ती थीं। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को इनके मोबाइल से मृत लोगों की तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं।

Golden Age Nursing Home | three women
image credit: news 9
तीनों को अस्‍पताल ने नौकरी से निकाला

मामला सामने आने के बाद अस्पताल ने तीनों को नौकरी से निकाल दिया है. ये हैं इन तीनों नर्सों के नाम मामला ओक्लाहोमा के एक अस्पताल का है, जहां मरीजों के मजाकिया और अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही अस्पताल ने भी बयान जारी किया और तीनों नर्सों को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया। स्थानीय समाचार एजेंसी KFOR के मुताबिक इन तीनों नर्सों के नाम 21 वर्षीय जेड विलियम्स, 21 वर्षीय ऑब्रे ग्रेनाटा और 20 वर्षीय मैकेंजी बोल्फा हैं। ये तीनों शहर के गोल्डन एज ​​नर्सिंग होम अस्‍पताल में काम करती थीं और यहीं पर उन्होंने मरीजों के साथ अश्लीलता के वीडियो बनाए थे।

मरीज के शरीर के निचले हिस्‍से के नग्न अवस्‍था में वीडियो बनाती थीं

जिन वीडियो के आधार पर इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें उन्होंने बुजुर्ग मरीजों का मजाक उड़ाया है। एक वीडियो में मरीज को शर्ट और डायपर पहने हुए बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाया गया है और उसकी चादर गंदगी से भरी हुई है। दूसरे वीडियो में मरीज को कमर से नीचे नग्न दिखाया गया है। कुछ वीडियो में ये तीनों उनकी हालत का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में ये तीनों नर्सें शवगृह में रखे शव के बालों से छेड़छाड़ करती भी नजर आ रही हैं।

कोर्ट ने कहा- महिला नर्सों ने मरीजों के भरोसे को तोड़ा

बीते माह 24 जून को ही इन तीनों नर्सों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन नर्सों ने अपने बचाव में क्या वजहें दी हैं। कोर्ट में कहा गया कि तीनों नर्सों (21 वर्षीय जेड विलियम्स, 21 वर्षीय ऑब्रे ग्रेनाटा और 20 वर्षीय मैकेंजी बोल्फा) ने अपने पेशे को शर्मसार करते हुए मरीजों के साथ वो सब किया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन पर मरीजों और उनके परिजनों का भरोसा तोड़ने और अस्पताल के नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है।

उनकी गिरफ्तारी के बाद अस्पताल ने बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल प्रशासन यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों की निजता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले से जुड़ी जानकारी भविष्य में लोगों को दी जाएगी।

image: freepick

ये भी पढ़ें –

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button