Ukraine-Russia War: व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु बलों को किया अलर्ट, किसी भी वक्त बड़ा एक्शन ले सकता है रूस‚ USA ने कहा पुतिन को हर कीमत पर रोकना जरूरी Read it later

Ukraine-Russia War
युनाइटेड नेशन में अमेरिकी एंबेस्डर लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने रविवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रूस क रजिस्टेंस फोर्स, जिनमें परमाणु हथियार शामिल हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखने के आदेश को अस्वीकार्य किया जाता है।

यूक्रेन के अधिकारिक सूत्रों से खबर आ रही है कि (Ukraine-Russia War) रूस के सैनिक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस तांडव मचा रहे हैं और वहां सड़कों पर जंग जारी है। 

इधर यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार चौथे दिन भी जारी है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। साथ ही 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलीकॉप्टर हमने तबाह किए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चार दिनों के दौरान पहली बार शांति की उम्मीद जगी है। यूक्रेन के मीडिया हाउस कीव इंडिपेंडेंट और न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल आज देर रात बेलारूस और यूक्रेन को जोड़ने वाली सीमा पर बातचीत करने जा रहे हैं। 

इससे पहले दिन भर ऐसी खबरें आती रहीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने किसी सदस्य को बातचीत के लिए बेलारूस भेजने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि बेलारूस युद्ध में सीधे रूस के साथ हैं। हालांकि, अब यह तय हो गया है कि वार्ता सीमा पर होगी। इधर, पुतिन ने परमाणु हथियारों से लैस यूनिट को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

यूक्रेन पर रूस के भीषण अटैक के बाद यह युद्ध एक और विभत्स मोड़ पर आने की कगार पर है। नाटो सेना को जवाब देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने रूसी एटमी फोर्स को रविवार को हाई अलर्ट मोड पर तैयार रहने का आदेश दे दिया है।  

एटमी हथियार लॉन्च करने की तैयारी का दिया आदेश
व्लादिमीर पुतिन | फाइल फोटो

एटमी हथियार लॉन्च करने की तैयारी का दिया आदेश

पुलिस के इस आदेश का मतलब ये है कि पुतिन ने रशिया के परमाणु हथियारों को लॉन्च करने की तैयारी के लिए कहा गया है। ऐसे में आदेश के बाद खतरा अब ये है कि ये जंग अब अब परमाणु युद्ध में बदल सकती है। पुतिन ने अपने इस बेहद आक्रामक निर्णय के लिए पश्चिम द्वारा रूस के खिलाफ लगाए गए कठोर आर्थिक प्रतिबंधों का होना बताया है।

अपने आला अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग में बोलते हुए, पुतिन ने रूस के रक्षा मंत्री और सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख को परमाणु रोधक बलों (nuclear deterrent forces) को ‘special regime of combat duty’ में रखने के निर्देश दिए हैं।

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी यूरोपियन देश न केवल आर्थिक क्षेत्र के लिए हमारे देश के खिलाफ कार्रवाई में संलग्न हैं, बल्कि नाटो के प्रमुख मैंबर्स के आला अधिकारियों ने हमारे देश के बारे में आक्रामक बयान दिए हैं।

अमेरिकी एंबेस्डर लिंडा थॉमस-ग्रीनफी
Linda Thomas greenfield | Photo: (Mary Altaffer/AP)

UN में अमेरिकी एंबेस्डर ने कहा पुतिन का ये आदेश कतई स्वीकार्य नहीं 

युनाइटेड नेशन में अमेरिकी एंबेस्डर लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड (linda thomas greenfield) ने रविवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रूस क रजिस्टेंस फोर्स, जिनमें परमाणु हथियार शामिल हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखने के आदेश को अस्वीकार्य किया जाता है। 

इससे पुतिन की ये मानसिकता दिख रही है कि राष्ट्रपति पुतिन इस युद्ध को आगे बढ़ाते हुए यूक्रेन पर कब्जा और अपनी विस्तारवादी नीति को कायम रखना चाहते हैं। वहीं जिस तरह से वो अपना एक्शन लेना चाहते हैं वो अस्वीकार्य है। हमें उनके एक्शन को किसी भी कीमत पर रोकेंगे।

UN की परमाणु विजिलेंस एजेंसी करेगी बैठक

पुतिन के रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने के आदेश के बाद यूएन ने अपनी परमाणु निगरानी एजेंसी (The U.N. nuclear watchdog) से भी एक अहम बैठक करने का फैसला किया है। यह बैठक बुधवार को होनी है। इसमें 35 देशों के प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। बोर्ड के सदस्यों कनाडा और पोलैंड ने यूक्रेन के अनुरोध पर यह मीटिंग बुलाई है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के सदस्य कहते हैं कि जो बोर्ड में नहीं हैं, जैसे यूक्रेन, वह बोर्ड की बैठक बुला सकते हैं।

United Nations Security Council. | Bryan R. Smith/AFP
United Nations Security Council. | Bryan R. Smith/AFP

UN सिक्योरिटी की आपातकालीन बैठक कुछ ही देर में

यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी बैठक रविवार और सोमवार के बीच रात होगी। इस बैठक का एजेंडा यूक्रेन और रूस की युद्ध ही है। इसके फौरन बाद, जनरल असेंबली की बैठक होगी। इसमें कुल 193 देश हिस्सा लेने वाले हैं। प्रोग्राम के अनुसार, जनरल असेंबली की मीटिंग 24 घंटे चलेगी। जनरल असेंबली की बैठक बुलाने के लिए कम से कम 9 सदस्यों को प्रस्ताव पेश करना होता है।

ब्रिटेन की फॉरेन मिनिस्टर लिज ट्रूस
Britain Foreign Secretary Liz Truss | Photo courtesy news.sky

ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने कहा: जो फौजी या नागरिक यूक्रेन के समर्थन में जंग लड़ना चाहते हैं, उनकी सरकार मदद करेगी

ब्रिटेन की फॉरेन मिनिस्टर लिज ट्रूस (Liz Truss) ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। लिज ने कहा है कि कहा- हमारी सरकार ब्रिटेन के उन नागरिकों की मदद करने के लिए तत्पर है जो यूक्रेन जाकर रूस के खिलाफ जंग में हिस्सा लेना चाह रहे हैं। यदि रूस ने घुसपैठ  बंद नहीं की तो उसके नेताओं और मिलिट्री जनरलों पर वॉर क्राइम के तहत केस बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

UN ने रिफ्यूजियों का आंकड़े में बढ़ोतरी की

UN ने रविवार दोपहर यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाल रिफ्यूजियों का आंकड़ा करीब- दोगुना कर दिया है। यूएन की ओर से जारी बयान में कहा गया है- हमने रविवार सुबह कहा था कि अब तक 2 लाख लोग यूक्रेन से पलायन कर दूसरे देशों में गए हैं। अब जो जानकारी हमारे पास आई है, उसके मुताबिक यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाले रिफ्यूजियों की संख्या 3 लाख 86 हजार है।

Ukraine-Russia War
ये US में यूक्रेन की राजदूत ओक्साना मार्करोवा ने रविवार को कहा कि मेरा देश अमन के लिए बातचीत को तैयार है, लेकिन रूस चाहे कि हम सरेंडर कर दें तो ये कतई नहीं होगा।



इजराइल कर सकता है दोनों के बीच मध्यस्ता

एक बड़ी बा ये सामने आ रही है कि इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने रविवार को ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत की है। इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने भी बेनेट से बातचीत की थी। जेलेंस्की ने बेनेट से अपील की थी कि वे रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता के लिए आगे आएं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक इजराइल ने मध्यस्थता करने संबंधी कोई बयान नहीं दिया है।

नॉर्थ कोरिया का अमेरिका पर कटाक्ष

रूस और यूक्रेन युऋ के बीच नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका पर कटाक्ष किया।  नॉर्थ कोरिया की फॉरेन मिनिस्ट्री ने एक स्टेटमेंट में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच विवाद की असली जड़ अमेरिका ही है। ये देश दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करता है और इसे अमन की कोशिश करार देता है। अमेरिका को यह समझना होगा कि वो बात पुरानी हो चुकी है जब वो ताकतवर हुआ करता था। 

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक लाख लोगों ने रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूक्रेन को मदद देने की मांग की।
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक लाख लोगों ने रूस के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां लोगों ने यूक्रेन को मदद देने की मांग की है।

यूक्रेन को जापान के अरब​पति ने दिया डोनेशन

जापानी अरबपति हिरोशी मिकी मिकितानी ने यूक्रेन को 87 मिलियन डॉलर का दान देने की घोषणा की है। मिकी के नाम से मशहूर हिरोशी ने कहा- रूस के हमले को दूसरे नजरिए से भी देखा जाना चाहिए। वास्तव में यह प्रत्येक लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है और प्रत्येक लोकतंत्र को इसका मिलकर सामना करना चाहिए। मिकी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को एक पत्र भी लिखा है।

ताजा अपडेट्स…

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुनिया भर के लोगों से रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की है।

  • अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 54 लाख डॉलर का एक और रिलीफ पैकेज जारी किया है। यह मानवीय सहायता होगी।

  • यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री ने रविवार शाम दावा किया कि उनकी फौज ने खार्कीव शहर को फिर अपने कब्जे में ले लिया है और वहां से रूसी सेना भाग खड़ी हुई है।

  • बेल्जियम ने भी रूस के एयरक्राफ्ट्स की अपनी देश में एंट्री और एयरस्पेस इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।

  • रूस ने यूक्रेन के नोवा काखोवका पर कब्जा कर लिया है। ​​​साथ ही दक्षिणी यूक्रेनी शहरों खेरसॉन और बर्डियांस्क को घेर लिया है।

  • चेर्नोबिल में रूसी कब्जे के बाद न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा 20 गुना तक बढ़ गया है। इलाके में रूसी फोर्सेज के मूवमेंट से रेडियोएक्टिव धूल चारों तरफ फैल गई है।

  • नॉर्थ कोरिया ने यूक्रेन जंग के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वो दिन गए, जब अमेरिका सुपर पावर हुआ करता था।

  • फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने सभी रूसी मीडिया आउटलेट्स के एडवर्टाइजमेंट को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बैन कर दिया है। YouTube ने भी कई रूसी मीडिया चैनलों पर बैन लगा दिया है।

ज़ेलेंस्की ने रखी बातचीत की शर्त

ज़ेलेंस्की ने कहा “बेशक हम शांति चाहते हैं, हम मिलना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो,”। हमने वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू में बातचीत करने की पेशकश की है। दूसरी ओर, रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में प्रवेश किया है। उसी समय, कीव के बाहर, यूक्रेनी सेना ने रूसी पक्ष से लड़ने वाले चेचन विशेष बलों के शीर्ष जनरल को मार गिराया।

Vladimir Putin | Russian President Vladimir Putin | Russia Ukraine Conflicts | Russia-Ukraine crisis Live | Russia Ukraine Conflict Live News | Ukraine President Speaks With PM Modi | Russia-Ukraine Crisis Live Updates | Russia Ukraine War Situation LIVE Update | Vladimir Putin | Kyiv Donetsk Luhansk News | Russian Military Operation In Ukraine Latest News | Ukraine Russia War Updates |

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *