Politics

KAMALNATH VIRAL VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा पर कमलनाथ बोले-हम 7 दिन से मर रहे: गृहमंत्री नरोत्तम तंज- कहीं कांग्रेस का इवेंट जान पर भारी न पड़ जाए

KAMALNATH VIRAL VIDEO: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद बवाल मच गया है। बातचीत में कमलनाथ पंडित मिश्रा से कह रहे हैं कि हम 7 दिन से मर रहे हैं…..। कमलनाथ के इस वीडियो पर बीजेपी ने कटाक्ष किया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी से कहा है कि ऐसे लोगों को जबरदस्ती न चलवाएं।

ये वायरल वीडियो मंगलवार 29 नवंबर का बताया जा रहा है। कमलनाथ इंदौर में कांग्रेस एमएलए संजय शुक्ला के घर पहुंचे थे। पंडित मिश्र यहां कथा कर रहे थे।

 

Table of Contents

पं. प्रदीप मिश्रा से कमलनाथ ने क्या कहा‚ पढ़िए…

वीडियो में कमलनाथ पं. प्रदीप मिश्रा से कह रहे हैं कि राहुल गांधी का नियम है कि वे एक दिन में 24 किलोमीटर से कम नहीं चलेंगे। उनके साथ हम सब भी 7 दिन से मप्र में चल रहे हैं। यात्रा सुबह छह बजे शुरू होती है। वीडियो की शुरुआत में ही कमलनाथ कह रहे हैं कि- हम तो 7 दिन से मर रहे हैं।

कमलनाथ से पहले पंडित प्रदीप मिश्रा कह रहे हैं कि – ये बात सही है कि इतना चलना, सबसे मिलना, आम आदमी हो या बड़ा, सबसे मिलना। छोटे से छोटे व्यक्ति से मिलना, इसे ही तपस्या करना कहते हैं। इसके बाद कमलनाथ कह रहे हैं कि – हम तो 7 दिन से मर रहे हैं।

राहुल बोले हैं 24 किलोमीटर से कम नहीं चलूंगा: कमलनाथ

कमलनाथ फिर कहते हैं कि – उनके (राहुल गांधी) 2 ही नियम हैं। एक ये कि दिन में 24 किलोमीटर से कम नहीं चलूंगा। दूसरा- टंट्या मामा की जन्मस्थली ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन करूंगा। इन तीन जगहों पर जाना उनका संकल्प था। राहुल ने कहा था कि अगर इन तीन जगहों को भी यात्रा में शामिल कर लिया जाए तो भी वह रोजाना 24 किलोमीटर पैदल चलने के सिद्धांत पर कायम रहेंगे।

कमलनाथ ने पंडित प्रदीप मिश्र को छिंदवाड़ा में कथा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मिश्र से कहा- हमने उज्जैन में तपोभूमि जाकर प्रज्ञा सागर महाराज के दर्शन किए थे और मैं महाकाल से निकलकर आपके पास आया हूं, मैंने कहा था कि कथा में जरूर जाऊंगा…।

 

नरोत्तम ने कहा- राहुल से जबरदस्ती प्रार्थना न करें

पंडित प्रदीप मिश्रा और कमलनाथ की बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले कि मैंने कमलनाथ का वीडियो देखा। इसमें वे कह रहे हैं कि हम 7 दिन से मर रहे हैं। मैंने यह भी सुना है कि कैसे अपनी शर्तों पर उन्होंने आपको बाबा महाकाल के यहां टंट्या मामा जाने के कार्यक्रम में शामिल किया। आपका दर्द स्वाभाविक है।

https://twitter.com/rightarmleftist/status/1597920441754320898

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये धर्म और गोत्र के प्रति इनका पाखंड है ये आपकी जुबान से साफ झलक रहा है। मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि जो लोग शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं उन्हें इतना चलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए कि उसे मौत का हवाला देना पड़े। कहीं आपका यह आयोजन किसी के लिए नुकसानदेह साबित न हो जाए।

 

राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर हैं

गौरतलब है कि राहुल गांधी बुधवार 30 नवंबर को चुनावी सभा में शामिल होने गुजरात पहुंचे हैं। वे कुछ बैठकें करने के बाद उज्जैन लौट आएंगे। गुरुवार से यात्रा आगे बढ़ेगी और आगर मालवा की ओर कूच करेगी। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन की सीमा पर पहुंची। वहां पहले राहुल ने महाकाल के दर्शन किए थे। साथ ही एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले भी राहुल गांधी ने हाल ही में दो दिन गुजरात में चुनावी सभाएं की थीं। 21 नवंबर को, उन्होंने सूरत और राजकोट में पार्टी के लिए प्रचार किया। इसके बाद वे एमपी आए।

 

ये भी पढ़ें –
 कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आसान नहीं होगी अशाेक गहलोत की राह‚ जानिए सबसे बड़ी वजहǃ
गुजरात पुलिस ने केजरीवाल को ऑटो ड्राइवर के साथ बैठकर जाने से रोकाः CM ने कहा आप जबरन सुरक्षा न दें  
 PK का नीतिश पर 2024 की तैयारी पर करारा तंजः  दो चार नेताओं से मिल चाय पी ले ने से सत्ता परिवर्तन नहीं होते
RSS की सहमति से निपटे गडकरी‚ जानिए शिवराज को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता?
दिल्ली में अब राजपथ नहीं कर्तव्य पथ होगा नया नाम‚ भव्य वीडियो आया सामने‚ जानें क्या है खासियत‚ पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन
 Motherhood: बांधवगढ़ में 15 माह के बेटे को बचाने के लिए टाइगर से अकेले भिड़ी मां‚ जानें पूरी घटना
 Mohali Swing Break : मोहाली में भीषण हादसा‚ झूले में बैठे लोग समझते रहे मौजी और अचानक 50 फीट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा झूला, हादसे का भयावह VIDEO VIRAL
 Cyrus Mistry Passed Away: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री सड़क दुर्घटना में निधन: मुंबई के करीब पालघर में हुआ हादसा
आखिर क्या है सिंथेटिक ड्रग्स Methamphetamine जिसे सुधीर ने जबरन सोनाली फोगट को दिया‚ तीव्र यौन इच्छा बढ़ा कर कैसे इंसान को तड़पाता है ये नशा‚ जानिए
Sonali Phogat Passed Away: अभिनेत्री और हरियाणा से भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन
 BJP संसदीय बोर्ड से गडकरी‚ शाहनवाज और शिवराज की छुट्टीःयेदियुरप्पा, सोनोवाल शामिल‚ ये है पार्टी की भावी रणनीति
जालौर की घटना पर पायलट की अपनी ही सरकार से पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग‚ कहा- ‘क्राइम हर राज्य में होता है, सिर्फ ये कह देना काफी नहीं’
 Bihar political crisis Update: BJP-JDU गठबंधन टूट के बाद भी बिहार में नीतीश की बहार
President Draupadi Murmu : शक्षिका को पुटी नाम पसंद नहीं था‚ उन्होंने ही द्रौपदी नाम रखा‚ इकलौती बेटी हैं बैंक अधिकारी तो दामाद में रग्बी प्लेयर‚ जानिए राष्ट्रपति की अनछुई बातें
Presidential Elections: राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक जानिए राष्ट्रपतियों से जुड़े रोचक तथ्य, आपकी GK में खूब काम आएंगे 
झुंझुनूं के जगदीप धनखड़ NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान
ये भी पढ़ें – President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार- जीतने के बाद बनेंगी देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button