National

Golden Night: सुहागरात पर चिल्‍लाकर कमरे से निकली दुल्हन

Golden Night Etah: यूपी के एटा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने खुद के नपुंसक होने की बात अपनी नवेली दुल्‍हन से छिपाई तो बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार शादी के बाद सुहागरात (Golden Night) पर जब इस बात का खुलासा हुआ तो महिला की उम्मीदें एक पल में छलनी हो गए। महिला शादी की रात चिल्लाते हुए सुहागरात वाले कमरे से बाहर आई और अपने परिवार को बताया कि उसका पति नपुंसक है। दुल्हन के परिवार ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसे दुल्‍हन का पता चली बात

दरअसल, एटा के मिरहची थाना क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट में पीटीशन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडि़ता ने अपनी शिकायती पत्र में कहा कि 11 जून 2022 को उसकी शादी अहमदगढ़, बुलंदशहर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में 6 लाख रुपए नकद और 4 लाख रुपए का दहेज लिया गया था। शादी की रात (Golden Night) जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तो महिला को पता चला कि उसका पति नपुंसक है।

महिला फि‍र पति से मिली तो… (Golden Night)

महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसके परिवार वालों से झूठ बोलकर यह शादी रचाई। पंचायत का एक और रिश्तेदार नपुंसक होने की बात सामने आने के अगले ही दिन पिता बन गया। पति के परिवार वालों ने महिला के परिजनों से कहा कि हम अपने बेट का इलाज कराएंगे और कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा। पीड़‍ित महिला ने बताया कि 2 महीने बाद वह एक बार फिर अपने परिवार के साथ ससुराल गई और अपने पति से मुलाकात की। (Golden Night) लेकिन इलाज के बाद भी उसके पति की नपुंंसकता ठीक नहीं हुई। इस पर महिला और उसके परिजनों ने ससुराल वालों से दहेज और नकद ली गई रकम वापस करने को कहा, जिस पर उसके ससुराल वालों ने उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी और घर से भगा दिया।

कोर्ट के दखल के बाद दर्ज हुआ मामला

इसके बाद महिला पुलिस के पास गई तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि वे केस दर्ज कराने के लिए लगातार पुलिस के चक्कर लगाते रहे। इसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिस पर कोर्ट के आदेश के बाद महिला का मामला दर्ज किया गया।

 

ये भी पढ़ें –

टॉप 3 साइट, यहां से लें क‍िराए पर ब्रांडेड कपड़े

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button