Health

Home Remedy: खाने में ये शामिल करेंगे तो हमेशा रोगमुक्त रहेंगे

Home Remedy: मानसून में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना चाहिए। बरसात के मौसम में सभी तरह-तरह के संक्रमण से ग्रसित हो सकते हैं। इसका कारण अधिकतर खानपान ही होता है। इस सीजन में आप क्या खा रहे हैं, क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, उसके बारे में पता होना जरूरी है। पौष्टिकता का ध्यान रखें।

इस समय खाने-पीने में इन चीजों को अवश्य शामिल करें (Home Remedy)

अदरक, हरी मिर्च, प्याज, सलाद, लौकी, करेला, तुरई, खीरा, गाजर, मूंग और अरहर दाल, मक्का, चावल, दालें, मौसम्बी, अनार, आड़ू, जामुन, लहसुन, नींबू, अनन्नास, आलूबुखारा, पपीता, केला, सेब और चेरी।

सेहत को बेहतर तभी बना पाएंगे जब कुछ नियमों को अपनाएंगे
  • भोजन भूख से अधिक न करें।
  • पानी उबालकर पीएं
  • खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें।
  • इस मौसम में पाचन शक्ति कमजोर होती है, हल्का सुपाच्य भोजन करें।
  • खाने में प्रोटीन युक्त आहार जैसे सोयाबीन लें।
  • पानी खूब पीएं।
  • बरसात में भीगे नहीं।
  • खाने से पहले हाथ साबुन से धोएं।
  • विटामिन ए, सी व डी युक्त चीजें खाएं।
  • अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करना चाहिए।
  • अदरक की चाय पीएं, यह इम्युनिटी बढ़ाती है।
  • दूध में हल्दी डालकर पीएं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • दूध में तुलसी व हल्दी डालकर पीएं। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ बरसाती मौसम में होने वाले संक्रमणों से बचाने में भी मदद करता है।
  • आयुर्वेदानुसार ताजा खाना, ताजा पानी पीना और भरपूर नींद लेना तन और मन को हमेशा स्वस्थ रखता है।
इन चीजों को न खाएं

Powerful Home Remedy: तली-भुनी चीजें न खाएं। फास्ट फूड व बाजार के मीठे व नमकीन से परहेज करें। बासी भोजन न करें। डेयरी प्रोडक्ट्स से थोड़ा बचें। ज्यादा तली व मसालेदार चीजें न खाएं।

ये भी पढ़ें –

Monsoon Exercise Tips:बिना जिम जाए ऐसे रहें फिट

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button