भूल जाइए कोल्ड ड्रिंक, गर्म मौसम में आपको ‘कूल’ रखेंगे ये 7 फलों के रस Read it later

Cold drink ke vikalp : गर्मी जैसे-जैसे अपना प्रकोप बढ़ा रही है, स्वास्थ्य संबंधी नई-नई चुनौतियां भी पैदा हो रही हैं। सेहत की बात करें तो गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी चुनौती खुद को ‘कूल’ रखने यानी हाइड्रेड रखने की होती है। (Healthy Summer Drinks) इस मौसम में लू खूब चलती है और तापमान भी अक्सर 40 डिग्री सैल्सियस के ऊपर रहता है। ऐसे में प्यास खूब लगती है।

जब गर्म हवा के थपेड़े बेहाल करते हैं तो ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक आदि का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों का रस प्यास बुझाने और गर्मी से राहत दिलाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। Summer Beverages() गर्मियों के मौसम में यह खुद को तरोताजा रखने का सबसे बढ़िया तरीका है।

जब गर्मी सताए, करें ये उपाय

गर्मियों में फलों का रस महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके कई लाभ हैं। (fruit juice in summer) स्वास्थ्य के लिहाज से तो ये रामबाण है। एक तो फलों का रस शीतल पेय की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, दूसरा ये आपको बाज़ार में बिकने वाले हाई शुगर कंटेंट वाले कोल्ड ड्रिंक्स से भी बचाता है।

फलों का रस उन प्राकृतिक तरल पदार्थों का एक आसानी से मिलने वाला स्रोत है, जिनकी भीषण गर्मी में हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रहने के लिए जरूरत होती है। वे शरीर के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा स्रोत हैं जो पाचन, प्रतिरक्षा प्रणाली और पोषक तत्वों की भरपाई में सहायता करते हैं।

यूपी के नोयडा में आहार विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं देने वाले डॉ सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि फलों का रस आपके शरीर को ठंडा और तरोताजा रखते हुए आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकता है। (benefits of juice in summer) उन्होंने गर्मी के मौसम में शरीर को ‘कूल’ रखने के लिए सात फल बताए, जिनके जूस का सेवन बेहद फायदेमंद है।

1. नींबू (Cold drink ke vikalp)

नींबू का रस गर्मियों में एक अद्भुत शीतलता प्रदान करता है। (Healthy Summer drinks) इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होती है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखती है।

2. तरबूज

तरबूज का रस गर्मियों में गजब की ठंडक प्रदान करता है। यह हमें हाइड्रेटेड रखता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। (fruit juice for weight loss) इसमें बहुत से मिनरल्स होते हैं जो मांसपेशियों को फिट रखते हैं।

3. संतरा

संतरे का रस भी गर्मियों में बहुत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो हमें ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती है।

4. आम

आम का रस हमें गर्मियों में ऊर्जा देता है, साथ ही ये त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो हमारे शरीर की देखभाल में सहायक होते हैं। आम में विटामिन A भरपूर होता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है।

5. नारियल पानी

गर्मियों में नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हमें हाइड्रेटेड रखता है और शरीर को ठंडा रखता है। ढेर सारा पसीना निकलने के बाद नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और हम फिर से तरोताजा महसूस करने लगते हैं।

6. आलू बुखारा

आलू बुखारा का रस भी गर्मियों में आपको ठंडक प्रदान कर सकता है। यह हमें विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा प्रदान करता है।

7. बेरी

बेरी चाहे कोई भी हो (ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या रसभरी), इसमें बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह ‘रंगीन अमृत’ की तरह है। ये आपके शरीर को गर्मी से होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाती है और तुरंत ऊर्जा देती है।

इन फलों के रस को आप अपने दैनिक जीवन में आसानी से शामिल कर सकते हैं। इन्हें ताजा या उनके जूस के रूप में सेवन करने से आपको गर्मियों में ठंडक मिलेगी और आप स्वस्थ और फ्रेश महसूस करेंगे। तो अब इन ‘कूल’ फलों के रस का आनंद लेने का समय है! याद रहे, इन चीजों के साथ संतुलित आहार का सेवन करना भी बहुत जरूरी है।

 

ये भी पढ़ें –

Healthy Life and Me: ये किया तो हैल्‍दी लाइफ 100 प्रतिशत

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *