International

काबुल हवाईअड्डे पर विस्फोट में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के शव पहुंचे अमेरिका, राष्ट्रपति बिडेन एयरबेस पर उपस्थित

काबुल हवाईअड्डे पर विस्फोट में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के शव पहुंचे अमेरिका

काबुल हवाईअड्डे पर गुरुवार को हुए विस्फोट में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के शव रविवार रात अमेरिका पहुंचे। उन्हें सी-17 ग्लोबमास्टर से अमेरिका लाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी डेलवेयर में स्थित डोवर एयरफोर्स बेस पर शव रिसीव करने के लिए मौजूद हैं। गौरतलब है कि काबुल में दो बम धमाकों में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

तालिबान के सर्वोच्च नेता का जल्द ही खुलासा किया जाएगा

तालिबान के सर्वोच्च नेता अखुंदजादा इस समय कंधार में हैं। अब तक वो कभी दुनिया के सामने नहीं आए हैं. तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने एएफपी को बताया, “मैं हिबतुल्ला अखुंदजादा के बारे में पुष्टि कर सकता हूं कि वह कंधार में है। वह जल्द ही सार्वजनिक रूप से दिखाई देगा।

मीडिया हाउस के दफ्तर  स्थित स्टूडियो में घुसे तालिबानी लड़ाके

मीडिया हाउस के दफ्तर  स्थित स्टूडियो में घुसे तालिबानी लड़ाके


तालिबान लड़ाके अफगान मीडिया समूह इतिलात रोज के कार्यालय पहुंचे। इस दखल पर संस्थान का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो वे काम नहीं कर पाएंगे। यह मीडिया संस्थान अपनी खोजी रिपोर्टों के लिए जाना जाता है।

 लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ाई पर रोक

कुछ दिन पहले तक महिलाओं को अधिकार देने की बात करने वाले तालिबान पुराने ढर्रे पर लौटने लगे हैं. तालिबान ने रविवार को लड़कों और लड़कियों के एक साथ पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। इतना ही नहीं तालिबान के नए फरमान के मुताबिक अब अफगानिस्तान में कोई भी पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ा सकेगा।

एक दिन पहले, शेख अब्दुल बाकी हक्कानी को तालिबान द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी शहर हेरात में एक आदेश जारी किया गया था कि लड़कियों और लड़कों को एक ही कक्षा में नहीं पढ़ाया जा सकता है।

अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी, 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

रविवार रात पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक शहीद हो गए। मुठभेड़ खैबर पख्तूनख्वा बाजौर जिले में हुई। बाजौर स्थित पाकिस्तान की सैन्य चौकी पर अफगानिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने फायरिंग भी की।

US drone attack | A blast in Kabul | Afghanistan capital today | US airstrike | explosion in Kabul | Kabul Airport | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button