International

संयुक्त अरब अमीरात को नए साल का गिफ्ट : UAE के सरकारी कार्यालयों में साढ़े चार दिन की वर्किंग बाकि ढाई दिन छुट्टी होगी, ये​ नियम लागू करने वाला पहला देश बना

UAE के सरकारी कार्यालयों में साढ़े चार दिन की वर्किंग
फाइल फोटो (Getty Images)

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अपने कर्मचारियों को नए साल में आराम का तोहफा देने जा रहा है। 1 जनवरी 2022 से यहां सप्ताह में सिर्फ साढ़े चार दिन ही काम होगा। बाकी ढाई दिन छुट्टी रहेगी। यूएई सरकार ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

अगले कुछ दिनों में सभी सरकारी कार्यालयों को सर्कुलर भेज दिया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात दुनिया का पहला देश है जिसने साप्ताहिक कामकाजी घंटों को कम किया है। विश्व के अधिकांश देशों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की संस्कृति है।

प्राइवेट सेक्टर्स भी यही नियम लागू कर सकता है

यूएई के अखबार ‘द नेशनल’ के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से नए वर्किंग कैलेंडर को लागू करने की योजना बनाई गई थी ताकि इसे लागू करने में कोई दिक्कत न हो। यूएई में कर्मचारियों के लिए इस तरह के नियमों के आधार पर माना जा रहा है कि जल्द ही देश का प्राइवेट सेक्टर  भी ये नियम लागू कर सकता है।

फ्राइडे सिर्फ हाफ डे वर्किंग, कर्मचारी चाहें तो वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं

शुक्रवार को आधे दिन का काम यानि आधे दिन का कामकाज होगा। शनिवार और रविवार को पूर्ण अवकाश रहेगा। आदेश के मुताबिक अगर कर्मचारी शुक्रवार को वर्क फ्रॉम होम करना चाहते हैं तो उनके पास इसकी मंजूरी होगी। सरकार के इस ऐलान से दुबई और अबू धाबी के कर्मचारी बेहद खुश हैं।

UAE के सरकारी कार्यालयों में साढ़े चार दिन की वर्किंग
पहले 1971 से 1999 तक देश में सप्ताह में 6 दिन काम होता था। 1999 में इसे चैंज करके पांच दिन और अब साढ़े चार दिन किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही देश के सभी स्कूल और कॉलेज भी इस नए नियम का पालन करेंगे. इस संबंध में अलग से परिपत्र जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक स्कूलों और निजी क्षेत्र को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। कंपनियां खुद फैसला करेंगी।

प्रोडक्टिविटी में इजाफा सरकार मकसद

यूएई सरकार के आधिकारिक मीडिया सेल ने कहा- अगर हम अपने कर्मचारियों को काम के बदले में समान आराम देते हैं, तो इससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी। इससे देश को ही फायदा होगा। संयुक्त अरब अमीरात ने आखिरी बार 2006 में कार्य सप्ताह के पैटर्न को बदला था। फिर गुरुवार-शुक्रवार के बजाय शुक्रवार-शनिवार को छुट्टी घोषित की गई थी।

सरकार का तक है कि वह वैश्विक बाजारों के पैटर्न का पालन करना चाहती है। 1971 से 1999 तक देश 6 दिन काम करता था। 1999 में इसे पांच दिन और अब साढ़े चार दिन कर दिया गया है।

UAE Government Announced Four and a half day Working Week | Working Week in UAE |  UAE Government | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button