RAJASTHAN WEATHER UPDATE: घने कोहरे‚ शीतलहर का अलर्ट, घर से बाहर सावधानी बरतें Read it later

RAJASTHAN WEATHER UPDATE: मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभग के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास कोहरा छंटने की उम्मीद है। सुबह छह बजे कम दृश्यता के कारण वाहनों और ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कतें हुई हैं।

कई जगहों पर ठंडी हवा चल रही है तो कई शहरी और ग्रामीण इलाके कोहरे की चादर में लिपटे हैं। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार गुरुवार को बीकानेर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर का मौसम (Rajasthan ka Mausam) 10 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है. वहां आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। वहीं, श्रीगंगानगर में तापमान सात से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इसी तरह चूरू में तापमान 6 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि जोधपुर में तापमान 12 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

वहीं, (RAJASTHAN WEATHER UPDATE) बीकानेर में भी तापमान में काफी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में तापमान पांच से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। जैसलमेर में तापमान सात से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, झीलों के शहर उदयपुर में तापमान 11 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, कोटा में न्यूनतम तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

 

Table of Contents

गुरुवार दिनभर रही गलन वाली सर्दी

गुरुवार को भी दोपहर तक कोहरे के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को दिन भर लोगों को ठंडक महसूस हुई। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से करीब 3 डिग्री कम 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. इस समय न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री के आसपास रहा।

 

बढ़ी शीतलहर और गिरा तापमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार बीते रविवार से निचले वातावरण में पुरवाई हवा चल रही है। इससे सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। आज दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।

उन्होंने बताया कि आने वाले चार दिनों तक वातावरण में पूर्वी हवा और ऊपरी वातावरण में पश्चिमी हवा चलेगी। इससे अगले दो-तीन दिनों तक घना कोहरा और गलन बढ़ने की संभावना है।

 

बीकानेर चूरू, फतेहपुर रहे सबसे ठंडे

इधर, रेगिस्तानी इलाकों में भी सर्दी तेज हो गई है। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीती रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर में पारा 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 4.6 पर आ गया, जो बीकानेर में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। ये शेखावाटी क्षेत्र चूरू, फतेहपुर, सीकर से भी अधिक ठंडा रहा। बाड़मेर के जैसलमेर में गुरुवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

 

दिन-रात के तापमान में  6 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव

दो दिन पहले तक राजस्थान में दिन में तेज धूप और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ती थी। दिन और रात के तापमान में 18 से 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर आया। एक दिन बाद अंतर घटकर 6 डिग्री सेल्सियस ही रहा। गंगानगर, हनुमानगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया था। इन शहरों के अलावा कल झुंझुनू के पिलानी में दिन का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

ये भी पढ़ें –

WEATHER UPDATE – अब 3 दिन तक कड़ाके की ठंड: जम्मू में बर्फबारी, हिमाचल में फंसे 73 ट्रैकरों को बचाया; राजस्थान, पंजाब और एमपी में शीतलहर

हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा, IPCC ने ये बताई वजह

बर्फबारी और बारिश के बाद विंटर का बाउंसबैक : हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी, एमपी और दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में बारिश

बाढ़-बारिश का 6 राज्यों में कहर :राजस्थान में 200 और एमपी में 50 बांध ओवरफ्लो, पटना में डूबे घाट

Rajasthan Monsoon : गंगानगर में भारी बारिश का 44 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त, सेना ने मोर्चा संभाला

धरती के सबसे करीब आया चंद्रमा: जानिए वैज्ञानिक नजरिये से क्या होता है सुपरमून? 

Rajasthan Monsoon Update: मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

NASA ने क्लिक की सोलर फ्लेयर पिक्चर : सूरज की सतह पर धधक रहे शोले, इंस्टा पर फोटो वायरल 

सूरज में हुआ विस्फोट, धरती से टकरा सकता है Solar Storm: ब्लैकआउट और मोबाइल फोन खराब होने की आशंका, NOAA, NASA ने भी दी चेतावनी

Rajasthan Weather Update Today: पूरी फरवरी गुजरेगी सर्दी में, दो दिन बाद बरसात से बढ़ सकती है ठंड‚ राजस्थान के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी 

धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा क्षुद्रग्रह : कुछ ही घंटों में पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा उल्का पिंड‚ आकार 4 फुटबॉल के मैदान जितना‚ जानिए क्या हाेगा असर

बरसात में क्यों गिरती है बिजली और इसका खतरा सबसे ज्यादा कहां रहता है‚ इससे कैसे बच सकते हैं‚ शरीर को कहां और कैसे ​नुकसान होता है? जानिए सबकुछ

अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी: धरती फिर प्रलय की राह पर, जानिए क्यों इंसान ही पृथ्वी पर अन्य जीवों के लिए जहर में बदल रहे 

मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया : अगले पांच सालों में टूटने वाला है धरती के गर्म होने का रिकॉर्ड‚ जानिए क्या बोले 10 देशों के वैज्ञानिक

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा : भारत-चीन सीमा के पास हादसा; हादसे वाली सड़क पर कई मजदूर कर रहे थे काम

मार्च के माह में ही मई जैसी तपन‚ प्रचंड गर्मी का दौर परवान पर‚ दिल्ली में आज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी‚ 1945 का बाद हुआ ऐसा

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *