![]() ![]() |
श्रीगंगानगर की सड़कों पर कई जगह 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। सेना की मदद से स्थिति कंट्रोल में है। फोटोः सोशल मीडिया। |
देश के कई राज्यों (Rajasthan Rain) भीषण बारिश से गुजर रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और एमपी जैसे राज्य बारिश से सैलाब के आगोश में हैं। इन राज्यों में हर तरफ पानी ही पानी दिखाई फैला दिखाई दे रहा है। वहीं अब राजस्थान में भी बारिश अपना कहर बरपा रही है। यहां सीमावर्ती गंगानगर शहर के कई हिस्से जल्मग्न हो गए हैं। (Waterlogging in Ganganagar) इसके चलते शहर में शुक्रवार को सेना के जवानों की मदद ली गई है। यहां पानी इतना ज्यादा जमा हो गया कि प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए और जल निकासी के लिए सेना की सहायता लेनी पड़ी।
इस बीच, प्रशासन ने आदेश जारी कर शहर (Ganganagar) के सभी सरकारी और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को गंगानगर शहर में 224 मिमी (मिमी) बारिश दर्ज की गई। ये बीते चार दशकों की रिकॉर्ड बारिश है। वहीं, प्रशासन ने कहा कि बारिश के कारण एक बच्चे की भी मौत की खबर है।
#WATCH | Army & BSF personnel conduct rescue operations in Rajasthan’s Sri Ganganagar area affected by a flood-like situation due to heavy rains, several houses flooded pic.twitter.com/kapeLnWD7i
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 16, 2022
सेना के जवान जुटे सहायता में
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का क्रम लगातार जारी रहेगा। गंगानगर शहर के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए थे। पानी भराव इतना ज्यादा था कि सेना के जवानों की सहायता लेनी पड़ी। शुक्रवार से सेना के जवानों ने मैदान पर मोर्चा संभाला, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में है। शहर और जिले के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से बारिश लगातार जारी है।
![]() ![]() |
प्रतिकात्मक फोटो। Image Credit Source: Social Media |
जवान और प्रशासन जल निकासी में जुटा
वहीं गंगानगर जिले के DM रुक्मणि रियार सिहाग के मुताबिक शहर में पानी भरने की समस्या को देखते हुए आर्मी जवानों के साथ नगर परिषद, नगर विकास न्यास, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और होमगार्ड जवानों की टीम डीप्लॉय की गई है। ये टीमें जल निकासी सुनिष्चित करने के लिए वहां तैनात की गई हैं जहां जलभराव की ज्यादा समस्या है। DM रुक्मणि रियार सिहाग के अनुसार जल्द से जल्द पानी की निकासी कर दी जाएगी।
![]() ![]() |
प्रतिकात्मक फोटो। Image Credit Source: Social Media |
रिकॉर्ड 224 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
गंगानगर (Ganganagar) शहर के स्थानीय लोगों की मानें तो शहर के भारी बारिश के बाद शहर के हालात चिंताजनक बने हैं। बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार गंगानगर मौसम वैधशाला में शुक्रवार को रिकॉर्ड 224 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले जुलाई में ही एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 18 जुलाई, 1978 को 107.7 मिमी दर्ज की गई थी।
राजस्थान में यहां अगले दो दिन में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में आधे से ज्यादा राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, नागौर, चुरू, टोंक, बूंदी, बीकानेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, श्री गंगानगर में बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अजमेर, नागौर, टोंक, बीकानेर, चुरू, जैसलमेर, जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।