weather forecast October 2025: 02 अक्टूबर 2025 को भी देशभर में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की आधिकारिक विदाई भले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन अगले 10 अक्टूबर तक मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) के कारण अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है।
उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
नई मौसम प्रणाली के एक्टिव होने से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। यह IMD rain alert दशहरे जैसे आयोजनों को प्रभावित कर सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ से हिल स्टेट्स में आंधी-बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से 6 से 7 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा, इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में Cyclonic Circulation का असर
4 अक्टूबर तक Cyclonic Circulation के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में अच्छी खासी बारिश हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है।
अगले 10 दिन मानसून की वापसी स्थगित
IMD ने साफ किया है कि अगले 10 दिनों तक मानसून की वापसी स्थगित रहेगी। बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी परिसंचरण (Weather System) के सक्रिय होने की वजह से उन इलाकों में भी बारिश होगी, जहां से मानसून लौट चुका है।
दिल्ली का मौसम 02 अक्टूबर 2025
दिल्ली-NCR में कल का मौसम बादलों से घिरा रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें अगले दो दिनों तक जारी रह सकती हैं। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। दशहरे के दिन भी बारिश की संभावना है, जिससे भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन लेवल कितना है?
दिल्ली में बुधवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 107 दर्ज किया गया, जो moderate category में आता है। इसका मतलब है कि लोग अभी अपेक्षाकृत साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं। CPCB के अनुसार, 0-50 AQI को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। IMD forecast के अनुसार, 2 अक्टूबर (दशहरा) को बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश से मौसम सुहावना होगा। यह सिलसिला 5 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा रहेगा।
बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में भी मौसमी गतिविधियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने 3 से 5 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, सहरसा, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली सहित कई जिलों में भारी वर्षा और ठनका गिरने की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि जयपुर में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन तक जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया है। वहीं, शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनू) में भी गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। 5 से 8 अक्टूबर के बीच नया Western Disturbance सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 26°C | 32°C |
| मुंबई | 26°C | 28°C |
| भोपाल | 23°C | 29°C |
| जयपुर | 25°C | 28°C |
| लखनऊ | 26°C | 32°C |
| पटना | 26°C | 31°C |
| देहरादून | 21°C | 28°C |
| शिमला | 23°C | 13°C |
| जम्मू-कश्मीर | 7°C | 18°C |
| हैदराबाद | 23°C | 29°C |
| चेन्नई | 27°C | 32°C |
उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तराखंड में Western Disturbance के असर से 5 से 7 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ लैंडस्लाइड का भी खतरा रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल क्या है? (weather forecast)
हिमाचल प्रदेश में 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 5 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं, जबकि 6 अक्टूबर को भारी वर्षा और आंधी की चेतावनी दी गई है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट होगी और ऊंचाई वाले इलाकों में रात को ठंडक बढ़ जाएगी। यही स्थिति जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी देखने को मिलेगी।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश का पूर्वानुमान क्या है?
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में Low Pressure Area के चलते अगले 2 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 अक्टूबर को ओडिशा के सभी 30 जिलों में वर्षा की संभावना है। खासकर कंधमाल, गजपति, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी में 7 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। वहीं पुरी, कटक, बालासोर और क्योंझर समेत कई जिलों में मध्यम वर्षा का अनुमान है। मछुआरों को 1 से 4 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम (weather forecast) कैसा रहेगा?
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, Atmospheric Circulation दक्षिण भारत और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर सक्रिय है, जो 3 अक्टूबर तक दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र तट की ओर बढ़ेगा। चेन्नई में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :
भारत क्यों है सबसे ज्यादा Heatwave प्रभावित देश? जानें रिसर्च के नतीजे
Like and follow us on :
Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin
