Entertainment

KBC के इतिहास में पहली बार घटना : रूना साहा ने बनाया ‘KBC 12’ में इतिहास, बिना फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड खेले हॉटसीट पर पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं

kbc runa saha

टेलीविजन के पॉपुलर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए कई लोग अपने सपने पूरे कर चुके हैं। इस 12वें सीजन में भी कई खिलाड़ियों ने अमिताभ के सवालों का जवाब देकर बड़ी धनराशि जीती है। 

बिग बी के सामने हॉटसीट में पहुंचने के लिए हर व्यक्ति को एक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से गुजरना होता है जिसका सबसे पहले जवाब देने वाला व्यक्ति हॉटसीट में जगह बनाता है। 

लेकिन हाल ही में शो की कंटेस्टेंट रूना साहा ने बिना इस सवाल के ही हॉटसीट में पहुंचकर केबीसी शो का इतिहास बदल दिया।

 रूना कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास की पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं

इस साल कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर 10 की बजाय महज 8 कंटेस्टेंट्स की जगह बनाई गई है। हर हफ्ते यहां कुछ लोगों को बुलाया जाता है जिनके बीच फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का मुकाबला होता है।

 इस हफ्ते सात कंटेस्टेंट पहले ही हॉटसीट तक पहुंच चुके थे। जब उनसे पहले वाले कंटेस्टेंट का गेम खत्म हुआ तो रूना अकेले ही फास्टेस्ट फिंगर खिलाड़ी थीं ऐसे में उन्हें अमिताभ ने सीधे हॉटसीट में बुला लिया।

 रूना कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास की पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो बिना फास्टेस्ट फिंगर राउंड खेले हॉटसीट पहुंची हैं।

kbc runa saha

अमिताभ के सामने हॉटसीट पर विराजमान रूना काफी खुश नजर आईं। कोलकत्ता की 43 साल की रूना एक छोटी इंटरप्रन्योर हैं। उनकी 20 साल की बेटी है जो एमबीबीएस कर रही है।

 रूना अपनी जिंदगी में कुछ अलग करने की इच्छा रखती थीं। शो में रूना अच्छा प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रुपए के सवाल तक पहुंची थी हालांकि उन्होंने 25 लाख रुपए ही जीते।

Congratulations RUNA SAHA for winning ₹25,00,000 on #KBC12. Keep watching #KBC12 Mon- Fri 9 PM only on Sony TV @amitabhbachchan @spnstudionext pic.twitter.com/UBsgMvalQb

— sonytv (@SonyTV) October 17, 2020

यूट्यूब पर छाया ‘छलांग’ ट्रेलर: महज चार घंटे 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया राजकुमार-नुसरत की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर, यूट्यूब यूजर ने कहा- फाइनली अश्लीलता, नेपोटिज्म के बगैर कोई फिल्म 

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button