Oldest John Tinniswood: मिलिए सबसे बुजुर्ग शख्‍स से, 111 की उम्र, ग‍िनीज बुक में नाम दर्ज Read it later

Oldest John Tinniswood: 4 अप्रैल को 114 वर्षीय जुआन विसेंट पेरेज़ की मृत्यु के बाद, इंग्लैंड के 111 वर्षीय जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड को गिनीज बुक में आधिकारिक तौर पर ‘दुनिया का सबसे ओल्‍डेस्‍ट और जीवित व्यक्ति के तौर पर नाम दर्ज कर दिया गया। इससे पहले माना जा रहा था कि यह रिकॉर्ड जापान के 112 वर्षीय गिसाबुरो सोनोबे के नाम होगा, लेकिन 31 मार्च को वे दुनिया छोड़ गए।

जॉन रहते हैं साउथपोर्ट के एक केयर होम में (Oldest John Tinniswood)

डाॅक्‍यूमेंट्स के अनुसार जॉन का जन्म 26 अगस्त, 1912 को इंग्लैंड के लिवरपूल सिटी में हुआ था और कागजातों के अनुसार, 5 अप्रैल, 2024 को उनकी सही उम्र 111 वर्ष 223 दिन दर्ज की गई है। जॉन वर्तमान में साउथपोर्ट में एक केयर होम में रह रहे हैं। जॉन को गिनीज बुक रिकॉर्ड धारक घोषित करने के बाद, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ऑफ‍िशिय जज मेगन ब्रूस ने जॉन को सर्टिफ‍िकेट से नवाजा और उनके लंबे जीवन के बारे में जाना।

जॉन ने खुद बताया अपनी लंबी उम्र का सीक्रेट

उन्‍होंने बताया कि अपनी वृद्धावस्था के बावजूद, वे अपनी अधिकांश दैनिक गतिविधियाँ बिना किसी के सहयोग के करते हैं। जॉन कहते हैं, उनकी लंबी उम्र का राज स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और सामान्य खाना खाना है। वह हर दिन सवेरे जल्दी उठ कर कुछ मिनट खुली और हरी-भरी जगह पर वॉक करते हैं। फिर न्‍यूज के लिए अपना रेडियो सुनते हैं। खाने की बात करें तो उन्‍हें फ‍िश के साथ चिप्स खाना पसंद है। इसके अलावा वे समय पर सो जाते हैं।

टिनिसवुड 2 अगस्त को अपना 112वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके पास कई यादगार यादों की फेहरिस्‍त है इसमें 1942 में उनकी पत्नी ब्लोडवेन के साथ उनकी शादी भी शामिल है,  उनकी पत्‍नी का निधन साल 1986 में हो गया था। उनकी शादी पत्‍नी के निधन तक 44 साल तक चली। अपनी उम्र के बावजूद,  टिनिसवुड हमेशा सक्रिय रहते हैं और वे मानते हैं कि दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।

खुद पर कंट्रोल बेहद जरूरी – जॉन (World’s Oldest: John Tinniswood’s Secrets to a Long)

जॉन धूम्रपान नहीं करते और बेहद कम मात्रा में शराब का सेवन करते हैं। स्वस्थ जीवन शैली के लिए वे सलाह देते हैं कि खान-पान के मामले में खुद पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि किसी भी तरह के खाने की वस्‍तु की अधिकता आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। गौरतलब है कि जुआन की तरह जॉन भी दोनों विश्व युद्ध का मंजर देख चुके हैं। विश्व युद्ध के दौरान उनकी उम्र 27 साल थी। उन्‍होंने बताया कि विश्‍व युद्ध के दौरान वे प्रशासनिक भूमिका में थे।

स्पेन की दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला 116 साल की

अब तक ज्ञात हुए सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के जिरोमोन किमुरा थे, जो 116 वर्ष और 54 दिन तक जीवित रहे। दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के बारे में बताएं तो स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा हैं, जिन्होंने हाल ही में अपना 117वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उन्‍होंने अपने जीवनकाल में विश्व युद्ध और स्पेनिश गृह युद्ध दोनों ही देख चुकीं हैं।

ये भी पढ़ें –

हर साल फंगस से दुनिया में 37.5 लाख मौतें, अनुमान से दोगुनी हुई संख्या

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *