जापान में क्या है गन कानून: 13 करोड़ जनसंख्या वाले देश में गन कम ही लोगों के पास, बावजूद पूर्व हमला क्यों हुआ? Read it later

Shinzo Abe Attacked
हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। Photo: Getty Images/reuters

Japan Gun Law : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को शुक्रवार को जापान के स्थानीय समय साढ़े ग्यारह बजे चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गई। उनकी हालत फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है। ज्ञात हो कि करीब 13 करोड़ की जनसंख्या वाले जापान में बेहद कम लोगों के पास ही हथियार हैं। यही कारण है कि यहां बंदूक से कम ही लोगों की जाने जाती है, लेकिन फिर भी पूर्व पीएम आबे पर  हमला क्यों किया गया इस पर सवाल किए जा रहे हैं।

Shinzo Abe Attacked: Japan के पूर्व पीएम शिंजो आबे को शुक्रवार को इलेक्शन कैंपेनिंग करने के दौरान गोली मार दी गई। उनकी हालत बेहद नाजुक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले के बाद उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन कई इंटरनेशनल मीडिया  में उनकी मौत की आशंका भी जताई जा रही है।

 

Table of Contents

 ये भी पढ़ें – कौनसा देश है मौत के लिए सबसे बेहतर: जानिए 81 देशों की लिस्ट में कौनसी कंट्री टॉप पर 

जानकारी के अनुसार जब आबे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी हमलावर ने उन पर पीछे से गोली मारी। फिलहाल नारा के ही रहने वाले 42 साल के हमलावर तेत्सुया यामागामी को हिरासत में ले लिया गया है। बहरहाल जापान में गोलीबारी की घटनाएं कम होती हैं, इसका कारण है Japan का वैपन को लेकर सख्त गन कानून।

 

BREAKING NEWS: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत की आशंका! हमलावर ने सीने में दो गोली मारी थी, भाषण के दौरान था हमला

 

कैसा है जापान का गन कानून? (japan gun laws)

दुनिया में सबसे ज्यादा लचर गन कानून अमेरिका में लागू है। यहां के आम नागरिक आसानी से गन अपने पास रख सकते हैं। यही कारण है कि वहां के लोगों के पास सबसे ज्यादा बंदूकें और अन्य हथियार हैं। वहीं इसके कंपेयर में Japan में  दुनिया का सबसे कड़ा बंदूक कानून है।

 

Japan Gun Law
Photo: Getty Images/reuters

 

करीब 13 करोड़ की आबादी वाले Japan में चुनिंदा लोगों को ही हथियार की परमिशन हैं। ऐसे में यहां बंदूक से कम ही लोगों की जान जाती है। जापान में बंदूक का लाइसेंस हासिल करने की प्रकिया  बेहद सख्त और लंबी है। लेकिन शिंजो आबे पर हुए हमले ने Japan के गन कंट्रोल कानून पर सवालिया निशा लगा दिया है।

 

दुनिया टॉप 10 देशों में हर 100 लोगों पर सबसे ज्यादा गन रखते हैं 

दुनिया में कई देश हैं जहां हथियार कानूनी रूप से सब्जी की तरह खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में इन देशों में प्रति 100 लोगों में औसतन सबसे ज्यादा वेपन्स हैं। 2018 किए गए स्माल आर्म्स सर्वे (Small Arms Survey) के अनुसार, 2006 तक दुनियाभर में 65 करोड़ हथियार लोगों के पास थे जो 2017 में बढ़कर 85 करोड़ हो हो चुके हैं।

इनमें 85% वेपन्स आम नागरिकों के पास, 13% वेपन्स सेना मिलिट्री के पास हैं तो वहीं 2% कानूनी एजेंसियों के पास हैं। गंभरी बात ये है कि दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार अमेरिकी नागरिकों के पास हैं। जानिए 10 ऐसे देश जहां हर 100 लोगों के पास ​हथियारों की संख्या कितनी है।

 

देश प्रति सौ लोगों पर सबसे ज्यादा वेपन्स की संख्या

अमेरिका 120.5 

यमन 52

मॉन्टेनेग्रो 39.1 

सर्बिया 39.1

कनाडा 34.7

उरुग्वे 34.7 

साइप्रस 34 

फिनलैंड 32.4 

लेबनान 31.9

आइसलैंड 31.7

 

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *