National

महाराष्ट्र के अस्पताल में आग से 10 की मौत: अहमदनगर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का ICU धधका

महाराष्ट्र के अस्पताल में आग से 10 की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर के जिला अस्पताल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। आईसीयू में कई मरीज ऐसे भी थे जो वेंटिलेटर पर थे।

आग शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे लगी। जब आग लगी तब आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। अस्पताल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टरों ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट कर दिया. जिस वार्ड में आग लगी वह अस्पताल के ठीक बीच में है।

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी
आग लगने के अस्पताल में भर्ती कई मरीज झुलसे । मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या ।

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

आग लगने पर अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से उस पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

ताजा जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के प्रयास अंतिम चरण में हैं। मौके पर दमकलकर्मी, पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं. प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Ahmednagar Hospital Fire Accident Update | Patients Shift To ICU | Rescue Work Underway | Maharashtra Latest Breaking News | Ahmednagar District Hospital |

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button