Cyrus Mistry Passed Away:टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री सड़क दुर्घटना में निधन,पालघर में हुआ हादसा Read it later

Cyrus Mistry Passed Away In A Road Accident

 

Cyrus Mistry Passed Away In A Road Accident: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के करीब पालघर में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।  यहां  चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 गौरतलब है कि इसी साल 28 जून को साइरस (Cyrus Mistry Passed Away) के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। साइरस और उनके पिता के निधन के बाद अब परिवार में उनकी मां पाट्सी पेरिन डुबास, शापूर मिस्त्री के अलावा दो बहनें लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री की मर्सीडीज कार रोड के डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर के बाद मर्सीडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कार में कुल चार लोग सवार थे। इस बीच जानकारी यह भी आ रही है कि हादसे का शिकार हुई मर्सीडीज कार को महिला ड्राइव कर रही थी, लेकिन फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

साइरस अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे तभी उनकी कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार चार लोगों में से दो साइरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशा पंडोले की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि साइरस मिस्त्री की कार को मुंबई की एक डॉक्टर अनायता पंडोले चला रही थी।

Table of Contents

कौन हैं कार ड्राइव करने वाली महिला अनायता पंडोले?

डॉ. अनायता पंडोले मुंबई की एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। वे मुंबई की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। अनायता देश के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। अनायता पंडोले (55) और साइरस मिस्त्री (54) के बीच गहरे पारिवारिक संबंध हैं। अनायता पंडोले, उनके पति डेरियस पंडोले (60) और उनके भाई जहांगीर दिनशा पंडोले (60+) और प्रसिद्ध व्यवसायी साइरस मिस्त्री एक साथ अहमदाबाद गए थे। चारों अहमदाबाद के पारसी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।

डॉ. अनायता ही ड्राइव कर रहीं थी कार…

डॉ. अनायता पंडोले बीएमडब्ल्यू कार चला रही थीं जिसमें एक दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की मौत हो गई। (Cyrus Mistry Passed Away) पुलिस के अनुसार ड्राइविंग सीट पर डॉ. अनायता पंडोले थीं। आगे की सीट पर उनके पति डेरियस पंडोले थे। जबकि भाई जहांगीर दिनशा पंडोले और साइरस मिस्त्री पिछली सीट पर बैठे थे।

दुर्घटना कैसे हुई? (Cyrus Mistry Passed Away)

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि वाहन को डॉ. अनायता चला रही थी। (Cyrus Mistry Passed Away) कार बहुत तेज गति से आ रही थी। कार ने बाईं ओर से एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशा पंडोले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डॉ. अनायता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे के दस मिनट बाद मदद पहुंची। दोनों शवों को निकाल लिया गया जबकि दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।

Former Chairman of Tata Sons Cyrus Mistry died in a car crash at around 3pm in Maharashtra’s Palghar area. A total of 4 people were there in the vehicle; two, including Cyrus Mistry, died: Palghar Police pic.twitter.com/7sE8PgPUno

— ANI (@ANI) September 4, 2022

Former #TATA Sons Chairman #CyrusMistry dies after a car accident whilst travelling from Ahmedabad to Mumbai. pic.twitter.com/Yu9dSVIP8X

— Hamza Azhar Salam (@HamzaAzhrSalam) September 4, 2022

पालघर के पुलिस सुप्रीटेंडेंट बालासाहेब पाटिल ने कहा कि मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। (Cyrus Mistry Passed Away) एक्सीडेंट दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल के ऊपर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए हैं।

टाटा ग्रुप के छठे ग्रुप चेयरमैन रहे थे साइरस मिस्त्री

दिसंबर 2012 में रतन टाटा ने टाटा सन्स के चैयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद साइरस मिस्त्री को यह पद सौंपा गया था। हालांकि चार साल के भीतर ही 24 अक्टूबर 2016 को टाटा सन्स ने उन्हें इस चेयरमैन पद से हटा दिया था। उनकी जगह फिर से रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था। इसके बाद 12 जनवरी 2017 को एन चंद्रशेखरन टाटा सन्स के चेयरमैन बने थे।

#CyrusMistry, former Chairman of #TataSons, while travelling from Ahmedabad to Mumbai, died in a road accident after his car hit a divider. 4 people were present in the car; 2 died on spot & 2 were moved to hospital: Palghar police officials pic.twitter.com/ExLJFZ8TH7

— The Times Of India (@timesofindia) September 4, 2022

इस कोर्पोरेट कोंट्रोवर्सी को लेकर टाटा सन्स ने कहा था कि मिस्त्री के कामकाज का तरीका टाटा सन्स के काम करने के तरीके से मेच नही हा रहा था। इस कारण से बोर्ड के मेंबर्स का मिस्त्री पर से भरोसा उठ गया था। टाटा के 150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री छठे नंबर के ग्रुप चेयरमैन थे।

मिस्त्री टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन रहे थे। मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18.4% की हिस्सेदारी है। वो टाटा ट्रस्ट के बाद टाटा सन्स में दूसरे बड़े शेयर होल्डर्स हैं।

मुंबई में ही हुआ जनम और लंदन से पूरी की थी मैनेजमेंट की स्टडी 

साइरस पालोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई साल 1968 को हुआ था। (Cyrus Mistry Passed Away) वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के ओनर पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। साइरस ने मुंबई के ही कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की। इसके बाद वे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन गए। वे लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री होल्डर थे।

1991 में जुड़े थे फैमिली बिजनेस से (Cyrus Mistry Passed Away)

साइरस ने 1991 में अपने परिवार का बिजनेस जॉइन किया था। उन्हें 1994 में शापूरजी पालोनजी ग्रुप का डायरेक्टर पद दिया गया। (Cyrus Mistry Passed Away) उनकी लीडरशिप में कंपनी ने भारत का सबसे ऊंचा रेजिडेंशियल टावर, सबसे लंबा रेलवे पुल और सबसे बड़े पोर्ट का निर्माण किया। बता दें कि पालोनजी ग्रुप का बजनेस कपड़े से लेकर रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी और बिजनेस ऑटोमेशन तक में पसरा हुआ है।

एकनाथ शिंदे, नितिन गडकरी और गोयनका सहित कई दिग्गज लोगों ने दी श्रद्धांजलि

साइरस मिस्त्री के निधन (Cyrus Mistry Passed Away) पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। गडकरी ने लिखा- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।

Maharashtra CM Eknath Shinde says “shocked to hear about the passing away of former Tata Sons chief Cyrus Mistry. He was not only a successful entrepreneur but also was seen in the industry as a young, bright & visionary personality. It’s a great loss… My heartfelt tribute.” https://t.co/mWOib54hKa pic.twitter.com/lULIMBxbnS

— ANI (@ANI) September 4, 2022

Shocked and saddened by the sudden demise of Cyrus Mistry.

An integral part of India’s growth story, Cyrus will be remembered fondly by one and all.

Praying for Sadgati of the departed soul and for strength to the grieving family. pic.twitter.com/PcSbJnGMUY

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) September 4, 2022

Deeply saddened to know about the unfortunate demise of Ex-Chairman of Tata Sons, Cyrus Mistry Ji in a road accident near Palghar, Maharashtra.

Sincerest condolences to his family members.

May he Rest In Peace.

Om Shanti.

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 4, 2022

 साइरस की पारिवारिक कंपनी शापूरजी पालोनजी मिस्त्री ग्रुप के बारे में

देश की पुरानी और विश्वसनीय प्रोडक्शन कंपनियों में शापूरजी पालोनजी मिस्त्री ग्रुप का दबदबा है। (Cyrus Mistry Passed Away) शापूरजी पालोनजी की शुरुआत लिटिलवुड पालोनजी से हुई‚ इसकी नींव उनके पिता शापूरजी मिस्त्री ने रखी थी। पिछले सौ सालों से मुंबई की वाटर की जरूरत पूरी कर रही मालाबार हिल रिजर्वायर को इसी कंपनी ने निर्मित किया था।

ताज इंटर कॉन्टिनेंटल होटल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हाउस व एचएसबीसी भवन, ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई व जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली का निर्माण भी शापूरजी पालोनजी मिस्त्री ग्रुप ने किया था।

टाटा और Pallonji का साथ कितना पुराना

पालोनजी मिस्त्री टाटा के लंबे समय से बोर्ड के सदस्य थे। उनके पिता शापूरजी पालोनजी मिस्त्री ने सन् 1930 में एफई दिनशॉ एस्टेट में 12.5%  पार्टनरशिप खरीदी थी। बाद में उन्होंने ये पार्टनरशिप बढ़ाकर 16.5% कर दी। ये भी खास बात है कि पलोनजी मिस्त्री का परिवार टाटा संस में सबसे बड़ा गैर-टाटा हितधारक है। 1990 के दशक की शुरुआत में, पालोनजी मिस्त्री ने अपना शेयर बरकरार रखने के लिए टाटा संस में अपने खुद के साठ करोड़ का निवेश किया था।

 

Cyrus Mistry Passed Away | Cyrus Mistry Road accident | Ahemdabad | 

 

ये भी पढ़ें –

आखिर क्या है सिंथेटिक ड्रग्स Methamphetamine जिसे सुधीर ने जबरन सोनाली फोगट को दिया‚ तीव्र यौन इच्छा बढ़ा कर कैसे इंसान को तड़पाता है ये नशा‚ जानिए

Sonali Phogat Murder Case: PA सुधीर और सुखविंदर ने ही लिक्विड में मिलाकर ड्रग्स दी‚ जांच में ये हुआ खुलासा 

Sonali Phogat Passed Away: अभिनेत्री और हरियाणा से भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन

 BJP संसदीय बोर्ड से गडकरी‚ शाहनवाज और शिवराज की छुट्टीःयेदियुरप्पा, सोनोवाल शामिल‚ ये है पार्टी की भावी रणनीति

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *