National

बेंगलुरु में गैस रिसाव से 4 मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, बालकनी में फंसी बुजुर्ग महिला जिंदा जली

बेंगलुरु में गैस रिसाव से 4 मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट में गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद आगजनी की भीषण घटना सामने आई है. मंगलवार दोपहर को हुए इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. कुछ लोगों ने आगजनी का वीडियो भी बनाया है।

90 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि ऊपर की दो मंजिलों में इमारत के एक हिस्से में आग लगी है। एक बुजुर्ग महिला अपने फ्लैट की बालकनी में आग की लपटों से घिरी हुई है। वह बार-बार रो रही थी और अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही थी। लोग इसे बाहर से देख रहे थे, लेकिन आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि किसी की भी फ्लैट के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई. बालकनी भी लोहे की ग्रिल से भरी हुई थी। इस वजह से महिला का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। आखिरकार महिला की जलने से मौत हो गई। आग से 4 फ्लैट पूरी तरह जल कर खाक हो गए।

आग इतनी भीषण थी कि फंसे हुए लोगों को बचाया नहीं जा सका

आग इतनी भीषण थी कि फंसे हुए लोगों को बचाया नहीं जा सका

अपार्टमेंट का नाम आश्रित एस्पायर है। यह अपार्टमेंट आईआईएम बैंगलोर के पास बन्नेरघट्टा रोड पर है। महिला की मौत के वक्त कई लोग बाहर मौजूद थे। दमकल की गाड़ी भी आग बुझाने के लिए पहुंची थी। अग्निशमन विभाग नियंत्रण कार्यालय के अनुसार, उन्हें शाम 4.41 बजे आगजनी की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पानी के टैंकर को उक्त स्थान पर भेज दिया गया। कुछ देर बाद खबर आई कि आग और भी भड़क गई है। इसके बाद पानी की 2 और टंकियां भेजी गईं। अपार्टमेंट के बाकी फ्लैटों से लोग पहले ही निकल चुके थे। केवल महिला और दो-चार लोग आग की चपेट में आ गए।

आग इतनी भीषण थी कि फंसे हुए लोगों को बचाया नहीं जा सका। दमकलकर्मियों के मुताबिक चोट लगने से महिला की जान चली गई, वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह आग से घिरी हुई है और जल रही है।

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button