National

NHAI ने ऑक्सीजन टैंकरों को टोल टैक्स से मुक्त किया, MP सरकार ने एम्बुलेंस का दिया दर्जा

NHAI ने ऑक्सीजन टैंकरों को टोल टैक्स से मुक्त किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन वाले टैंकरों को टोल फ्री कर दिया है। अब देश भर में कहीं भी NHAI के टोल प्लाजा पर उनसे कोई टोल नहीं लिया जाएगा। दिन-ब-दिन बढ़ती मेडिकल ऑक्सीजन की मांग और पहुंचने में देरी के कारण मरीजों को होने वाले नुकसान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इससे पहले, मध्य प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को एम्बुलेंस का दर्जा देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जिस समय टैंकर को प्लांट से अस्पताल ले जाया जाएगा उस दौरान पुलिस की गाड़ी उसके साथ रहेगी।

आदेश में एनएचएआई ने क्या कहा?

अगले आदेश तक एनएचएआई के किसी भी टोल प्लाजा पर टैंकरों को ले जाने के लिए ऑक्सीजन ले जाने की आवश्यकता नहीं है।

मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों की भी अन्य आपातकालीन वाहनों की तरह पहुंच होनी चाहिए।

ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को एंबुलेंस की तरह सुविधा मिलनी चाहिए।

फास्टैग फीचर से समय की बचत

NHAI के टोल प्लाजा पर FASTAG सुविधा लागू होने के कारण वाहनों को टोल पार करने में समय नहीं लगता है, फिर भी आर्डर ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों के लिए रासता क्लियर रखने की बात कही गई है। आदेश की प्रति एनएचएआई से जुड़े सभी अधिकारियों और अन्य स्टॉक धारकों को दे दी गई है।

17 राज्यों में रेलवे के आइसोलेशन कोच

NHAI ने ऑक्सीजन टैंकरों को टोल टैक्स से मुक्त किया

शनिवार को भारतीय रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि 17 राज्यों में अब तक 298 आइसोलेशन कोच तैनात किए गए हैं। इन कोचों में 4,700 बेड हैं। इनमें से 60 कोच अकेले नंदुरबार, महाराष्ट्र में तैनात किए गए हैं। इनमें से अब तक 116 कोरोना मरीजों का इलाज किया जा चुका है। 93 डिस्चार्ज भी हुए हैं। 42 कोच मध्य प्रदेश के रतलाम और 20 भोपाल में तैनात हैं। 21 कोच गुवाहाटी और 20 बदरपुर असम में तैनात हैं।

देश में कोरोना महामारी के आँकड़े

पिछले 24 घंटों में कुल नए मामले आए: 4.01 लाख

पिछले 24 घंटों में कुल मौतें: 4,191

पिछले 24 घंटों में कुल मिले: 3.19 लाख

अब तक कुल संक्रमित: 2.18 करोड़

अब तक ठीक हुए: 1.79 करोड़

अब तक कुल मौतें: 2.38 लाख

वर्तमान में उचार करा रहे रोगियों की संख्या: 37.21 लाख


oxygen tanker | lack of oxygen | oxygen supply failure | Oxygen supply | oxygen cylinder | oxygen concentrators | toll plaza | Union Transport Minister






Like and Follow us on :

Facebook

Instagram

Twitter
Pinterest
Linkedin
Bloglovin

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button