Weather

NASA ने क्लिक की सोलर फ्लेयर पिक्चर : सूरज की सतह पर धधक रहे शोले, इंस्टा पर फोटो वायरल

  

NASA ने क्लिक की सोलर फ्लेयर पिक्चर

वैसे तो धूप जरूरी है, लेकिन अगर यह रोशनी ज्यादा हो तो खतरा बन जाता है। नासा (NASA) ने बुधवार को एक तस्वीर जारी करते हुए कहा कि सूरज पर तेज Solar flares (सौर ज्वालाएं) या सौर तूफान देखे गए हैं। (सोलर फ्लेयर्स) सौर ज्वालाएं मैग्नेटिक एनर्जी हैं जो अचानक सूर्य से निकलती हैं। अगर यह सीधे धरती की ओर आ जाए तो यह खतरा बन सकता है।

नासा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के ऊपर दाईं ओर सोलर फ्लेयर की चमक देखी जा सकती है। इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अपलोड होने के लगभग 9 घंटे के भीतर इसे 4.5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी से  ये तस्वीर संभव हुई

नासा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- पिछले दो हफ्तों में सूर्य से 5 मध्यम, मजबूत और चमकीले सोलर फ्लेयर निकले हैं, आपको बता दें कि सूर्य शायद ही कभी सोलर फ्लेयर छोड़ता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी का इस्तेमाल करते हुए सोलर फ्लेयर की तस्वीर खींचने में कामयाबी हासिल की है। इसमें सूरज को धधकते हुए देखा जा सकता है।

Solar flares

सोलर फ्लेयर्स इंसानों असर नहीं डालतीं

सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि सूर्य हमारी पृथ्वी और आसपास के स्थान को कैसे प्रभावित करता है।  इसका पता लगाने के लिए सूरज की एनर्जी, मैग्नेटिक फील्ड और सरफेस से निकलने वाली किरणों का रिसर्च किया गया।

इससे मालूम चला कि सोलर फ्लेयर्स का इंसानों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन चुंबकीय क्षेत्र को मापने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक का असर इंसानों पर पड़ सकता है।

नेविगेशन सिस्टम को प्रभावित कर सकता है

यदि सौर ज्वाला कभी सीधे पृथ्वी की ओर आती है, तो यह बिजली ग्रिड, रेडियो संचार, नेविगेशन प्रणाली को प्रभावित कर सकती है। यहां तक ​​कि किसी भी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

NASA | Solar flares | Solar flares On Sun | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button