Politics

Haribhau Kisanrao Bagde: 20 साल विधायक रहे हरिभाऊ राजस्‍थान के 45वें राज्‍यपाल, जानें किसे कहां की कमान

Haribhau Kisanrao Bagde: हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्‍त किया गया है। वे अब कलराज मिश्र की जगह लेंगे। । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात 9 राज्यपालों को नियुक्ति‍ के आदेश जारी किए। इनमें महाराष्‍ट्र के भाजपा नेता रहे हरिभाऊ किशनराव बागड़े का नाम भी शामिल है।

कौन है हरिभाऊ बागड़े? (Who is Haribhau Kisanrao Bagde?)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में जन्‍में बागड़े मराठा परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। 79 वर्षीय बागड़े बीते 50 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। वे लगातार 20 साल तक विधायक रहे। वहीं दो बार महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री और एक बार महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। बागड़े को अब राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

बागड़े कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की संभाल चुके जिम्‍मेदारी

भाजपा पार्टी संगठन में कुछ साल सक्रिय रहने के बाद हरिभाऊ किसनराव बागड़े (Haribhau Kisanrao Bagde) साल 1985 में औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद साल 2014 में जब महाराष्ट्र में पहली बार बीजेपी सत्‍ता में आई तो बागड़े को विधानसभा अध्यक्ष की कमान दी गई। साल 2014 के ही विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण काले को हराया था।

इससे पहले वे लगातार चार बार यानी 20 साल तक विधायक रहे थे। बीजेपी शिवसेना गठबंधन में मनोहर जोशी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान बागड़े को मंत्री बनने का मौका भी मिला। पहली बार वे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे, जबकि दूसरी बार उनके पास बागवानी एवं रोजगार गारंटी विभाग का मंंत्रालय रहा।

Haribhau Kisanrao Bagde

बागड़े होंगे राजस्थान के 43वें राज्यपाल

हरिभाऊ किसनराव बागड़े (Haribhau Kisanrao Bagde) राजस्थान के 45वें राज्यपाल होंगे। वे राज्यपाल कलराज मिश्र की जगह लेंगे। मिश्र का कार्यकाल 22 जुलाई 2024 को समाप्त हो चुका है। विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार बागड़े 10वीं तक शिक्षित हैं।

 

हरिभाऊ किसनराव बागड़े

उम्र- 78 साल
पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे।

2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी (महाराष्ट्र) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था।

उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

 

 

राजस्थान के पाली जिले से ताल्‍लुक रखने वाले और प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्‍त किया गया है, वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। कटारिया इससे पहले असम के राज्यपाल थे। उन्हें चंडीगढ़ प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी भी गई है।

 

सीएम भजनलाल ने हरिभाऊ को दी बधाई

 

10 प्रदेश- 1 UT में 6 नए राज्यपाल, 3 का तबादला

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहली बार 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल और प्रशासक बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात 6 नए राज्यपालों और 3 के तबादले का आदेश जारी किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब के राज्यपाल के साथ चंडीगढ़ के प्रशासक का अतिरिक्त पद भी दिया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े अब राजस्थान के राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार सांसद रहे संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल, असम के पूर्व सांसद रमन डेका छत्तीसगढ़ के राज्यपाल होंगे।

कलराज मिश्र (राजस्थान), विश्वभूषण हरिचंदन (छत्तीसगढ़), रमेश बैस (महाराष्ट्र), बनवारीलाल पुरोहित (पंजाब-चंडीगढ़), अनुसुइया उइके (मणिपुर) और फागू चौहान (मेघालय) को कार्यकाल पुरा होन पर हटाया गया है।

तीन राज्यपाल – सीपी राधाकृष्णन (झारखंड से महाराष्ट्र), गुलाब चंद कटारिया (असम से पंजाब-चंडीगढ़), लक्ष्मण आचार्य (सिक्किम से असम, मणिपुर) को अन्य राज्यों में भेजकर दोहराया गया है।

 

क‍िसे कहा का राज्यपाल बनाया
  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान
  • जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना
  • ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम
  • संतोष कुमार गंगवार – झारखंड
  • रामेन डेका – छत्तीसगढ़
  • सीएच विजयशंकर – मेघालय
  • सी.पी. राधाकृष्णन – महाराष्ट्र
  • गुलाब चंद कटारिया – पंजाब (केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी नियुक्त किए गए।)
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम (मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार)

 

ये भी पढ़ें

Bihar Floor Test: नीतीश और तेजस्‍वी में आरोप-प्रत्‍यारोप, नीतीश टेस्‍ट में पास


Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button