Sports

World Cup Fever:भारतीय पिच पर टॉस जीत फील्डिंग क्‍यों चुन रहीं टीमें

World Cup Fever: भारत में आयोजित आइसीसी वनडे विश्व कप (icc one day world cup) चरम पर है, सोमवार तक खेले 14 मैचों में कई रेकॉर्ड बने और टूटे। इस बीच एक बात जो सभी टीमों में कॉमन दिख रही है वो ये कि ज्यादातर टीमें टॉस जीतने के बाद फील्डिंग चुन रही है या यूं कहें कि टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर रही हैं। हालांकि इनमें से कुछ टीमों को अपने इस फैसले का नुकसान भी उठाना पड़ा है, लेकिन ज्यादातर टीमों की यह रणनीति कामयाब रही है।

विश्व कप के अब तक के सफर पर एक नजर (World Cup Fever)

  • 14 मैच खेले गए विश्व कप में सोमवार तक
  • 10 मैचों में टॉस जीत पहले फील्डिंग चुनी टीमों ने
  • 04 मैचों में टॉस जीत कर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला
  • 07 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने दर्ज की जीत

टॉस की बढ़ी अहमियत

रविवार तक खेले गए मैचों पर नजर डालें तो यहां टॉस की अहम भूमिका रही है। ज्यादातर मेजबान शहरों में इन दिनों ओस पड़ने लगी है, जिसे मद्देनजर रखते हुए टॉस से पहले हर टीम पहले फील्डिंग चुनने की रणनीति के साथ ही उतरती है। भारतीय कप्तान रोहित ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में गत शनिवार को खेले गए मैच में ओस की भूमिका को देखते हुए ही पहले फील्डिंग चुनी थी।
पहले बल्लेबाजी का फैसला नहीं रहा हक में

सोमवार के मैच से पहले तक सिर्फ तीन मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी और उनमें से एक को भी जीत नसीब नहीं हुई।

इन तीन मैचेस पर गौर करें

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत 6 विकेट से जीता
  • श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: पाकिस्तान 6 विकेट से जीता
  • भारत बनाम अफगानिस्तान: भारत 8 विकेट से जीता

चार मैचों में टीम के फेवर में रहा फैसला: विश्व कप में अब तक खेले गए मैचों में से सिर्फ चार मुकाबले ही ऐसे रहे हैं, (World Cup Fever) जिनमें टॉस जीतने वाली टीम ने फील्डिंग चुनी और जीत दर्ज करने में सफल रही।

ये चार मैच हुए इनमें जिसने टॉस जीता वो टीम जीती

1. न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: न्यूजीलैंड 9 विकेट से जीता
2. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान: बांग्लादेश 6 विकेट से जीता
3. न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
4. भारत बनाम पाकिस्तान: भारतीय टीम 7 विकेट से जीती

 

ये  भी पढ़ें –

World Athlete of the Year के लिए नीरज चोपड़ा नामित

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button