Sports

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को 103 डिग्री बुखार, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, लगातार सम्मान समारोह में शामिल होने से आई थकान

File Photo

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। उनके शरीर का तापमान 103 डिग्री फॉरेनहाइट के करीब पहुंच रहा है। हालांकि तसल्ली की बात यह है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

डॉक्टरों ने नीरज को दी आराम की सलाह

डॉक्टरों ने नीरज को आराम की सलाह दी है। टोक्यो से लौटने के बाद वह लगातार किसी न किसी सम्मान समारोह में शामिल हो रहे हैं। संभव है कि थकान के कारण उन्हें इस तरह बुखार आ गया हो।

फिर भी राष्ट्रपति भवन जा सकते हैं नीरज

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 14 अगस्त की शाम को टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के सभी एथलीटों को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया है। यदि नीरज का बुखार कम हो जाता है, तो वह इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। 15 अगस्त को भारतीय एथलीटों को लाल किला और प्रधानमंत्री आवास भी जाना है।

​लगातार सम्मान समारोह में हो रहे शामिल

 गौरतलब है कि टोक्यो से लौटने के बाद नीरज लगातार किसी न किसी सम्मान समारोह में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें ज्यादा थकान की वजह से वीकनेस आ गई हो। बहरहाल पूरा भातरवर्ष उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। ताकि  वे फिर से उसी जोश के साथ अपने लक्ष्य के लिए जुट जाएं।

​Neeraj Chopra | नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड | नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड में भारत को पहला मेडल | ट्रैक एंड फील्ड में भारत को गोल्ड | ट्रैक एंड फील्ड जेवलिन थ्रो | track and field javelin throw

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button