Sports

टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

 

yuzvendra chahal


थम्सअप भारत – भारतीय क्रिकट टीम के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने शनिवार को कोरोना के बीच एक सादा समारोह में रोका कर लिया।

दोनों ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर अपने फेंस से अपनी खुशी साझा की। इसके बाद से दोनों को विशिंग मैसेज आने लग गए। 

युजवेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अंकाउंट पर एंगेजमेंट की पिक्स भी शेयर की हैं। इन पिक्स में युजवेंद्र चहल ने कैप्शन में लिखा, ‘हम दोनों ने एक दूसरे को हां कहा, अपने परिवारों के साथ।’

युजवेंद्र ने इसके बाद तस्वीरों को #rokaceremony से टैग भी किया।



We said “Yes” along with our families❤️ #rokaceremony pic.twitter.com/Sf4t7bIgQt

— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) August 8, 2020

विराट कोहली ने भी दी बधाई
टीम के कप्तान विराट कोहली ने दोनों को बधाई देते हुए लिखा, ‘आप दोनों को बहुत बधाई। भगवान की कृपा आप दोनों पर बनी रहे।‘ आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने संदेश लिखा कि बधाई हो चिंटू जी ।‘ मनदीप सिंह ने लिखा, ‘अरे वाह! छुपे रुस्तम मुबारक हो तुम्हे।

आईपीएल में विराट की टीम में होंगे चहल 

चहल आईपीएल 2020 में यूएई में आयोजित होने वाले मैचेस में विराट की टीम से खेलते दिखेंगे। टूर्नामेंट 19 सितंबर से -दस नवंबर तक होगा। यह कुल 53 दिनों तक चलेगा। चहल आखिरी बार 2020 के फरवरी में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में खेलते नजर आए थे। 30 साल के युजवेंद्र चहल  अब तक भारत की टीम के लिए 52 वनडे और 42 टी20 मैचेस खेल चुके हैं। दोनों में उन्होंने 146 विकेट लिए।

IPL पर मैच फिक्सिंग कंट्रोल : BCCI के एंटी करप्शन हेड ने कहा- IPL मैच UAE में 3 जगहों पर होंगे, इससे फिक्सिंग पर निगरानी रखना आसान

Follow Us On Social Media



Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button