National

देखें VIDEO : लखनऊ के बाद पानीपत में बीच सड़क महिला ने की युवक की पिटाई, पहले खुद पीटा फिर रिश्तेदारों को बुलवाकर पिटवाया, आरोपी महिला गिरफ्तार

लखनऊ के बाद पानीपत में बीच सड़क महिला ने की युवक की पिटाई

लखनऊ के बाद अब हरियाणा के पानीपत में एक महिला का कार सावरों को बीच सड़क पर पीटने का वीडियो सामने आया है. महिला ने न सिर्फ कुछ युवकों को सड़क पर ही थप्पड़ जड़ दिए, बल्कि उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर डाली।

बात यहीं खत्म नहीं हुई। महिला ने युवकों पीटने के बाद अपने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया और  युवक को बैट से बेरहमी से पीटवाया। बताया जा रहा है कि महिला ने कार सवार युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

 वहीं, पीड़ित युवकों ने कहा कि हमसे यदि कोई गलती हुई है तो आप पुलिस को फोन कर बुलवा लो, लेकिन महिला और उसके परिजनों ने युवको की एक न सुनी और उन्हें पीटते रहे। 

                           लखनऊ के बाद पानीपत में बीच सड़क महिला ने की युवक की पिटाई

आरोपी महिला गिरफ्तार

इस घटना में पुलिस ने महिला, उसके पति और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

घटना का शिकार करनाल जिले के ग्राम गोली निवासी 25 वर्षीय बलराज शर्मा उर्फ ​​मोनू है. वह पानीपत के ट्रांसपोर्ट नगर में एक फर्म में काम करता है।

पुलिस को दिए बयान में मोनू ने बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने दोस्तों शुभम और ब्रजेश के साथ पानीपत से गांव की ओर जा रहा था। स्कूटी पर एक महिला उसका पीछा कर रही थी। 

अचानक गांव सेहरा में आगे आकर गाड़ी रोकी और बिना कुछ बोले हाथापाई पर उतर गई।

इतना ही नहीं महिला ने अपने पति को फोन कर मौके पर बुलाया।  उसके साथ और भी कई लोग थे। महिला ने पहले बलराज उर्फ ​​मोनू को थप्पड़ मारा और फिर महिला के परिजनों ने उसे क्रिकेट के बल्ले से पीटा।

इस घटना में बलराज उर्फ ​​मोनू के सिर में गंभीर चोट आई है। इस घटना के दो वीडियो क्लिप भी सामने आए हैं, जबकि पीड़ित बलराज की शिकायत पर मतलौदा थाने की पुलिस ने जिले के गांव ब्राह्मण माजरा के भूप सिंह, उसकी पत्नी और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

चार दिन पहले लखनऊ में हुआ ऐसा ही मामला 

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग अवध चौराहे पर एक सराह कैब ड्राइवर की एक लड़की द्वारा पिटाई का मामला सामने आया था। सोमवार को सीसीटीवी और मामले का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें कार चालक सआदत अली बेकसूर नजर आ रहा है। 

सारा दोश लड़की का नजर आया। वहीं पुलिस भी अपने बयानों से मुकर गई। फिर आनन-फानन में कृष्णानगर थाने की पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

Beating Video Viral | Lucknow news | Panipat News | उत्तर प्रदेश | पानीपत​ | हरियाणा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button