Weather

Kinnaur Landslide की दर्दनाक तस्वीरें सामने आईं : मलबे में दबे बस ड्राइवर का फोन चालू था, लोगों ने कॉल करके बचाने की गुहार की; सेना और ITBP रेस्क्यू के लिए पहुंची

 

Kinnaur Landslide

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में बारिश के मौसम में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। (Kinnaur Landslide) किन्नौर में बुधवार को पहाड़ों से गिर रही चट्टानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से गुजरने वाली हिमाचल रोडवेज की बस समेत एक ट्रक और दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 

जबकि करीब 60 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

किन्नौर जाने वाली सड़क से मलबा हटाया गया

रात करीब साढ़े आठ बजे किन्नौर जाने वाली सड़क से मलबा हटाया गया। अभी तक यातायात बहाल नहीं हो सका है। तीन छोटे वाहन व टिपर मिले हैं जबकि बस व बोलेरो नहीं मिला है। 

#KinnaurLandslide: @NDRFHQ@ITBP_official
जवानों के राहत व बचाव कार्य जारी‚ मलबे से 11 लोग जिंदा निकाले जा चुके हैं।अभी कई लोग फंसे हैं। घटनास्थल पर रुक-रुक कर भूस्खलन होने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। pic.twitter.com/lJYSPLmxXX

— Thumbs Up Bharat (@thumbsupbharat) August 11, 2021

माना जा रहा है कि ये दोनों वाहन मलबे के साथ सतलुज नदी में गिरे थे। जिला प्रशासन समेत अन्य अधिकारी मौके पर खड़े हैं। एनडीआरएफ समेत सीआरपीएफ और आईटीबीपी की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं।

Kinnaur Landslide

NDRF की टीम ने 13 लोगों को रेस्क्यू किया है. 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में चार लोग खुद मलबे से बाहर निकल कर सड़क पर पहुंच गए. बचाव कार्य जारी है, 

हिमाचल किन्नौर के निगुलसरी में NH-5 पर पहाड़ दरकने से HRTC की 1 बस और 5 अन्य छोटे वाहन भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गए #kinnaurlandslide pic.twitter.com/YALDgWf4y8

— Thumbs Up Bharat (@thumbsupbharat) August 11, 2021

लेकिन रुक-रुक कर मलबा गिरने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है. ITBP के प्रवक्ता विवेक पांडेय के मुताबिक हादसे में करीब 60 लोगों के फंसे होने की आशंका है.

हादसे में करीब 60 लोगों के फंसे होने की आशंका

हादसे में इन लोगों की जानें गई

रोहित निवासी रामपुर, मीरा देवी (41) निवासी नानपो (किन्नौर), नितीशा सुंगरा (किन्नौर), कमलेश कुमार निवासी पिप्लुघाट अर्की (सोलन), राधिका निवासी कफनू (किन्नौर), प्रेम कुमारी निवासी लाबरांग (किन्नौर), ज्ञानदासी निवासी सपना (किन्नौर), वंशिका निवासी सपना (किन्नौर), देवी चंद निवासी प्लिंगी (किन्नौर), विजय कुमार निवासी जोल सुजानपुर (हमीरपुर)।

(Kinnaur Landslide) जानकारी के अनुसार पहाड़ से गुजर रही बस के चालक का फोन मलबे में दब गया

(Kinnaur Landslide) जानकारी के अनुसार पहाड़ से गुजर रही बस के चालक का फोन मलबे में दब गया। बस कंडक्टर और यात्रियों ने एक ही फोन से फोन कर मदद मांगी। इसके बाद रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने पहुंची। इन तस्वीरों में देखिए हादसे के बाद के हालात।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूरंग से हरिद्वार जा रही हिमाचल परिवहन सड़क निगम (एचआरटीसी) की एक बस, एक ट्रक और दो कारों समेत चार अन्य वाहन मलबे में दब गए हैं। रेस्क्यू टीम उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

25 जुलाई को (Kinnaur Landslide) किन्नौर में भूस्खलन के बाद एक पहाड़ी से चट्टानें नीचे आ गई थीं।

इससे पहले 25 जुलाई को (Kinnaur Landslide) किन्नौर में भूस्खलन के बाद एक पहाड़ी से चट्टानें नीचे आ गई थीं। हादसे में 9 पर्यटकों की मौत हो गई। उस समय चट्टानें इतनी तेज गति से गिरी थीं कि उनकी चपेट में आने से बसपा नदी का पुल भी टूट गया था। इस घटना में राजस्थान के चार, छत्तीसगढ़ के दो और महाराष्ट्र और पश्चिमी दिल्ली के एक-एक पर्यटक की मौत हो गई।

 kangra-common-man-issues | news state | Himachal Landslide | हिमाचल भूस्‍खलन | Himachal Landslide | NH Five | Himachal HRTC Bus Accident | Vehicles Burried in Rubble | Himachal CommonMan Issues

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button