Health

Skin Cancer: का इलाज करेगा साबुन, लागत 10 डॉलर से कम

Skin Cancer: अमरीका के 14 वर्षीय स्कूली छात्र हेमैन बेकेले ने एक ऐसे साबुन का प्रोटोटाइप तैयार किया है जो त्वचा कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है। 2023 3-एम यंग साइंटिस्ट चैलेंज में नौ अन्य लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बाद उन्हें अमरीका का शीर्ष युवा वैज्ञानिक नामित किया गया है। 10 डॉलर से भी कम लागत वाले साबुन को स्किन कैंसर ट्रीटिंग सोप नाम दिया गया है। हैमेन ने बताया कि वह चाहते हैं कि त्वचा कैंसर का इलाज सभी की पहुंच में हो। हालांकि, बाजार में कई क्रीम मौजूद हैं, लेकिन इस तरह के सस्ते साबुन का इस्तेमाल कभी नहीं किया गया है।
शरीर की उपचार शक्ति बढ़ाएगा

नौवीं कक्षा के छात्र के अनुसार साबुन में ऐसे तत्व होंगे जो त्वचा की रक्षा करने वाली डेंड्राइटिक कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करेंगे जो कैंसर (Skin Cancer) कोशिकाओं द्वारा मारे जाते हैं। जिससे उन्हें कैंसर कोशिकाओं से लड़ने की क्षमता मिलेगी। हेमैन ने कंप्यूटर मॉडलिंग का उपयोग करके साबुन के प्रोटोटाइप के लिए फॉर्मूला तैयार किया। हैमेन का दावा है कि यह शरीर की उपचार शक्ति को पुन: सक्रिय करता है और शरीर को याद दिलाता है कि अपनी ‘रक्षा कैसे करें’।

 

ये भी पढ़ें –

Male Contraceptive:महिला नहीं पुरुष भी ले सकेंगे गर्भनिरोध

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button