Tech

Twitter Update: ट्विटर ने इस अपडे को वेब पर किया रोल आउट

Twitter Update: एल्गोरिदम और क्रोनोलॉजिकल दोनों टाइमलाइन को साथ-साथ दिखाने के लिए अपने आइओएस ऐप को अपडेट करने के बाद, ट्विटर इस अपडेट को वेब इंटरफेस पर रोल आउट कर रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में, कंपनी ने “होम” (एल्गोरिदमिक टाइमलाइन) और “लैटेस्ट” (क्रोनोलॉजिकल टाइमलाइन) का नाम बदलकर “फॉर यू” और “फॉलो” कर दिया। “फॉर यू” टाइमलाइन अब आइओएस ऐप और वेब दोनों में सबसे पहले दिखाई देती है।

जबकि आपको फोन पर इन टाइमलाइन के बीच स्वाइप करना होता है, लेकिन अब आपको वेब पर इनके बीच स्विच करने के लिए टाइमलाइन टैब पर क्लिक करना होगा। खास बात यह है कि कम से कम वेब वर्जन में ट्विटर, यूजर्स की पसंद का ध्यान रखता है। इसलिए यदि कोई यूजर टैब या विंडो को बंद कर ट्विटर को फिर से ओपन करता है, तो वो अपनी पहली वाली टाइमलाइन को देख सकेगा।

ट्विटर (Twitter Update) ने अपने एलान में कहा कि हर किसी के लिए एल्गोरिदम टाइमलाइन वाला फीचर जल्द ही एंड्रॉइड ऐप पर भी लॉन्च होगा

 

क्या हैं फायदे..

नए वेब व्यू का एक फायदा यह है कि यदि आप ट्विटर लिस्ट्स का उपयोग करते हैं, तो नया इंटरफेस एक पिन की गई सूची से दूसरी सूची में जाना आसान बना देगा। पहले, वेब पर लिस्ट्स तक पहुंचने का एकमात्र तरीका कई लिस्ट्स के माध्यम से था।

 

Twitter Blue Service:यूजर्स को कौनसा चेक मार्क मिलेगा‚ क्या सुविधा मिलेगी‚ जानें सबकुछ

WhatsApp में आया ये नया फीचर, Aadhaar, DL, PAN की सेफ्टी के लिए ये कर सकेंगे 

मेटा‚ ट्वीटर व अन्य दिग्गज कंपनियों में आखिर छंटनी का कारण क्या है‚ ऐसे समझिए

गेम्बलिंग के विज्ञापन चलाएं टीवी-OTT प्लेटफॉर्म की खैर नहीं : सरकार ने जारी किए निर्देश‚ कहा- कई न्यूज वेबसाइट्स भी चला रहीं बेटिंग एप

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button