Tech

शाओमी ने लॉन्च किया नया ओएस वर्जन MIUI 14

MIUI 14 : चीनी मोबाइल कंपनी शाओंमी ने अपना लेटेस्ट वर्जन अपडेट MIUI 14 चुनिंदा डिवाइसेज के लिए लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे पोको एफ4 और एमआई 11 टी के लिए लॉन्च किया गया है लेकिन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मार्च के अंत तक दूसरे बैच को भी ये अपडेट जारी हो सकता है जिसमें कई मॉडल शामिल होंगे।

कंपनी के अनुसार MIUI 14 अब तक के ऑपरेटिंग सिस्टम्स का सबसे ज्यादा ऑप्टिमाइज्ड और स्ट्रीमलाइन्ड वर्जन होगा। जो कि एमआइयूआइ 13 के मुकाबले काफी कम मेमोरी खपत करेगा। इस वर्जन में सुपर आइकन्स नाम का नया फीचर शामिल किया है साथ ही सेटिंग्स में सर्च ऑप्शन को काफी एडवांस किया गया है । नए वर्जन में सेटिंग्स में सर्च ऑप्शन में हिस्ट्री भी देखने मिलेगी और साथ ही रिजल्ट्स में कैटेगरीज भी जोड़ी गई है।

तकनीकी जानकारों के अनुसार इस अपडेट में यूजर इंटरफेस में आने वाले एड को हटा दिया गया है। MIUI 14 में मात्र 8 ऐप प्री-इंस्टॉल्ड होंगे। इस वर्जन में हर ऐप के लिए अलग अलग भाषा रखने का फीचर भी शामिल हो सकता है। फिलहाल इसे दो ही मॉडल के लिए लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही ये अपडेट एमआइ के लगभग हर फोन में दिए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy S23 Series:डिटेल लीक! मिलेगा ये धमाकेदार फीचर

अलग-अलग चार्जर से मिलेगी मुक्‍ति: USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के लिए स्टैंडर्ड केंद्र ने जारी किए


Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button