Weather

India latest Monsoon Update: ओडिशा, बंगाल, गुजरात में भारी बारिश का चेतावनी, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

India latest Monsoon Update

मानसून डेस्क.  देश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनसुार आज ओडिशा में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बन रहा है इससे ओडिशा के अधिकतर अधिकत्तर इलाकों में 27 अगस्त तक तेज बारिश होने का अनुमान लगया जा रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के साथ गुजरात के कुछ इलाकों में भी भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।

बता दें कि इस माह बंगाल की खाड़ी में 5वीं बार कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इससे पहले तारीख 4, 9, 13 और 19 अगस्त को कम दबाव बना था, इसके चलते राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत अति बारिश हुई थी और पिछले सप्ताह में कई इलाकों में बाढ़ के हालात हो गए।

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर जिले के इलाके, झारग्राम, दक्षिण 24 परगना इलाके, बांकुरा हावड़ा इलाके, हुगली इलाके और बीरभूम इलाके के जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश राज्य,पश्चिमी राजस्थान राज्य, बिहार राज्य, उत्तराखंड राज्य, उत्तर प्रदेश राज्य, छत्तीसगढ़ राज्य, कोंकण, गोवा राज्य, झारखंड राज्य, मध्य महाराष्ट्र राज्य, कोस्टल आंध्र प्रदेश राज्य, तमिलनाडु राज्य के कुछ इलाकों में भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कई इलाकों में भारी बरसात के बाद चेतावनी जारी

राजस्थान के कई इलाकों में मानसूनी भारी बारिश दर्ज हुई है. वहीं, विभाग ने आज कई जगह ज्यादा भारी बारिश की वॉर्निंग को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके अब पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ने का ज्यादा अनुमान है।

इसका प्रभाव पूर्वी राजस्थान में आज से कम होने लगेगा, वहीं पश्चिमी राजस्थान राज्य में इसके अभी तीन चार दिन और बने रहने का अनुमान है यानी मौसम की माने तो बारिश होती रहेगी। 
मौसम विभाग ने यहां कई इलाकों में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बाड़मेर जिले के इलाके और  जालोर जिले के  इलाके में कहीं कहीं तेज व भारी बारिश हो सकती है तो वहीं सिरोही और उदयपुर जिले में भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी

हरियाणा राज्य के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से अब 5800 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. सोमवार को कपुराने रेलवे पुल पर बारिश का जलस्तर 204.38 मीटर दर्ज किया गया है.  यह जलस्तर सवेरे आठ बजे दर्ज किया गया और यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ही नीचे है.

जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार

हथिनीकुंड बैराज से 5,883 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में बढ़ोतरी हुई. जलमंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष की योजना बना ली गई है. उसे जल्दी ही सक्रिय किया जाना है. जैन ने कहा कि दिल्ली शहर में यमुना नदी के पास के इलाकों के लिए खास योजना तैयार कर ली गई है.

यूपी: कई ज़िलों में बाढ़ के हालात, बहराइच में नेपाल से छोड़े गए पानी से क़रीब 60 गांव बाढ़ की चपेट में

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button