Coronavirus in India: दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश भारत: रूस को पीछे छोड़ा, वहां 10 दिन में कोरोना के 67,634 मरीज बढ़ चुके ; भारत में अब 2 लाख से ज्यादा मरीज Read it later

भारत में कोरोनावायरस (coronavirus in India) के मामले रविवार को रूस से ज्यादा हो गए। यहां 6 लाख 95 हजार 396 मरीज हो गए, जबकि रूस में 6 लाख 81 हजार 251 मरीज हैं। (covid death in india) इसके साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश हो गया है। पिछले 10 दिन के आंकड़े देखें तो भारत में मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। रूस में जहां 67 हजार 634 केस मिले जबकि भारत में 2 लाख 919 मामले सामने आए।

 

4 जुलाई को सबसे ज्यादा 24 हजार 18 मरीज मिले

भारत में 6.95 लाख केस होने में 158 दिन लगे। भारत में रोजाना औसतन 22 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। भारत में जून में 3 लाख 87 हजार 425 मामले सामने आए। यहां 21 जून के बाद से हर दिन 15 हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। वहीं, हर दिन सामने आने वाले मामलों में 4 जुलाई को यहां सबसे ज्यादा 24 हजार 18 मरीज मिले।

 

most-corona-infected-case-in-india
Photo | PTI

रूस में सबसे ज्यादा मामले मई में

रूस में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले मई में मिले। इस महीने यहां सबसे ज्यादा 2 लाख 91 हजार 412 केस की पुष्टि हुई। हर दिन सामने आने वाले मामलों में यहां 11 मई को सबसे ज्यादा 11 हजार 656 केस मिले।

 

भारत में 110 दिन में 1 लाख मामले

भारत में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। इसके बाद मामले तेजी से बढ़ने लगे। महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और अब 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। वहीं, 5 से 6 लाख होने में 5 दिन लगे।

रूस में 91 दिन में 1 लाख मामले

रूस में संक्रमण का पहला मामला 31 जनवरी को सामने आया। इसके 91 दिन के बाद यानी 30 अप्रैल को यहां मरीजों की संख्या 1 लाख के पार हुई। इसके बाद, महज 11 दिन यानी 10 मई को संक्रमितों की संख्या 2 लाख हो गई। वहीं, अगले 10 दिन यानी 20 मई को तीन लाख से ज्यादा हो गए। वहीं, 3 से 4 लाख केस होने में 11 दिन (31 मई) लगे और 4 से 5 लाख होने में 12 दिन लग गए। वहीं, 5 से 6 लाख होने में 14 दिन लगे।

 

ये भी पढ़ें –

 
 
coronavirus in India | covid death in India |
 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *