Education

Exam Preparation: तैयारी ऐसी होगी तो मिलेगी सफलता

Exam Preparation: परीक्षा स्कूल-कॉलेज की हो या फिर कोई कॉपिटिटिव एग्जास की, तैयारी योजनाबद्ध तरीके से की जानी जरूरी है। तैयारी के स्तर से यह जाना जा सकता है कि सफलता के कितने करीब हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ सिलेबस को पूरा कर लेना काफी नहीं होता। इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानिए, परीक्षा की तैयारी कैसी होनी चाहिए…

कितने विषय और अंक

टाइम टेबल बनाते समय कई चीजें याद रखें ताकि आपको सफलता मिल सके। कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखें। परीक्षा में अभी कितना वक्त बाकी है, यह देखें। कितने विषय हैं, उसके कितने अंक हैं, यह भी ध्यान रखें। 24 घंटे में कितने घंटे पढ़ाई के लिए रहेंगे और हर या सप्ताह में किस विषय का अध्ययन किया जाएगा? इस बात को ध्यान में रखें। ध्यान इस बात का रखना है कि जब पढ़ाई करें, तो पूरा फोकस हो। होता यह है कि घंटों पढ़ाई के बाद भी सफलता नहीं मिलती और उसकी यही वजह होती है।

बनाएं प्रभावी रणनीति (Exam Preparation)

1. तैयारी की रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए सबसे पहले नोट्स रिवाइज करना शुरू करें।

2. स्टडी से जुड़ी जो भी सामग्री है, उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें। पूर्व की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को हल करें।

3. ग्रुप स्टडी हमेशा से ही बेहतर मानी गई है। इसलिए दोस्तों के साथ समूह अध्ययन करें और एक-दूसरे की मदद करें।

4. शॉर्ट नोट्स बनाकर महत्त्वपूर्ण बिंदुओं को संक्षिप्त रूप में लिखें। विषयों को माइंड मैपिंग के माध्यम से व्यवस्थित करें। इंटरनेट पर उपलब्ध स्टडी वीडियो और ऑडियो का उपयोग करें।

परीक्षा की तैयारी

परीक्षा से ठीक से पहले तनाव को दूर करने की कोशिश करें। पर्याप्त नींद लें ताकि दिमाग रिलैक्स रहे। नाश्ता न छोड़ें, यह दिन भर के लिए एनर्जी देता है। परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को अपने पास रखें। समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। यह समझ लें कि परीक्षा के लिए कितना समय मिला है और उसमें कैसे आपको अपना बेस्ट देना है।

 

ये भी पढ़ें –

Immigration Scam Se Bache: इमिग्रेशन स्कैम से बचने के ये 6 तरीके अपनाएं

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button