Chocolate:इन देशों को क्‍यों कम पसंद आती है चॉकलेट Read it later

Chocolate: चॉकलेट का नाम सुनकर भले ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाए लेकिन दुनियाभर में हर कोई चॉकलेट (Chocolate) का दीवाना नहीं है। स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में यूरोपीय देशों और अमरीका को कोको बींस से बनी यह ट्रीट बेहद पसंद आती है। चॉकलेट खाने के मामले में स्विट्जरलैंड नंबर वन है। अपने चॉकलेट उद्योग के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड में एक व्यक्ति सालाना लगभग 12 किलो चॉकलेट खाता है। पड़ोसी देश जर्मनी भी चॉकलेट का शौकीन है, जिसकी प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत पांच किलो से अधिक है। वहीं एशियाई देशों में खासतौर से चीनी और भारतीय चॉकलेट की बजाय अन्य मीठी चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। भारत और चीन में चॉकलेट की प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत क्रमश: एक किलो और 200 ग्राम है।

 

Chocolate

ग्‍लोबलाइजेशन का बड़ा उदाहरण है चॉकलेट

स्विट्जरलैंड के बाद चॉकलेट (Chocolate) के शौकीनों में अमरीका प्रमुख देश है। यहां प्रति व्यक्ति सालाना खपत औसतन नौ किलो है। अपने मशहूर ब्रांड्स के अलावा भी अमरीका यूरोपीय कंपनियों से चॉकलेट और कोको आधारित उत्पादों का आयात करता है। वैश्विक चॉकलेट उद्योग का मूल्य वर्तमान में १२८ अरब डॉलर है। हर साल पूरी दुनिया में 73 लाख मिट्रिक टन चॉकलेट का उपभोग होता है। चॉकलेट स्वादिष्ट ट्रीट ही नहीं बल्कि वैश्विकरण का प्रमुख उदाहरण है। जैसे आइवरी कोस्ट, घाना, इक्वाडोर, कैमरून और इंडोनेशिया जैसे देश कोको बींस के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादकों में शामिल हैं। फिर दुनियाभर से बींस यूरोप में भेजी जाती हैं, जहां अधिकांश बड़े उत्पादक चॉकलेट तैयार करते हैं।

 

Chocolate

एशियाई देशों में इसलिए कम पसंद की जाती है चॉकलेट (Chocolate)

चॉकलेट संवेदनशील पदार्थ है, जो अधिक गर्मी होने पर पिघलने लगता है। एशियाई देशों में उच्च तापमान और रेफ्रिजरेटेड स्टोरेज की कमी चॉकलेट मार्केट के लिए चुनौतियां पेश करती हैं। इसलिए यहां यूरोपीय देशों जितना बड़ा मार्केट नहीं है। इसके अलावा स्थानीय लोग अपने पारंपरिक व्यंजनों से ज्यादा जुड़े हुए हैं। जैसे चीन की खाद्य संस्कृति में कभी भी मीठी वस्तुओं पर ज्यादा जोर नहीं दिया गया। फलों से बनी कैंडीज यहां काफी लोकप्रिय हैं। जापान में मोची (राइस केक) खूब खाया जाता है। वहीं भारत में भी पारंपरिक मिठाइयां पसंद की जाती हैं लेकिन अब इस व्यवहार में बदलाव हो रहा है। देश की अधिकांश आबादी युवाओं की है, जो चॉकलेट खाना पसंद करती है। वहीं इंडोनेशिया में चॉकलेट की खपत दर कम है लेकिन यह कोको बींस उगाने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। इसके अलावा आर्थिक बाधाओं के कारण अफ्रीकी देशों में भी चॉकलेट कम ही खाई जाती है।

 

dairy milk chocolate
Image: istock

मीठे स्वाद के पीछे कड़वाहट बड़ी कड़वाहट

चॉकलेट (Chocolate) की यह मिठास इतनी भी मीठी नहीं है। कोको किसानों का एक बड़ा वर्ग गरीबी से प्रभावित है। इस क्षेत्र में बालश्रम बड़ा मुद्दा बना हुआ है। कोको उत्पादक किसान आर्थिक तंगी के कारण खेतों में बाहरी श्रमिकों को रखने में सक्षम नहीं होते। ऐसे में श्रमिकों की कमी होने पर वे अपने ही बच्चों पर निर्भर रहते हैं। अनुमान है कि दुनिया के दो बड़े कोको उत्पादक क्षेत्रों आइवरी कोस्ट और घाना में 28 लाख बच्चे खेतों में बालश्रम से जुड़े हैं। इनमें से अधिकांश तेज उपकरणों का प्रयोग, रसायनों को संभालना और अत्यधिक भार उठाने जैसे काम भी करते हैं। कोको का उत्पादन अक्सर पर्यावरण की कीमत पर किया जाता है। जैसे उत्पादन बढ़ाने और मांग को पूरा करने के लिए उत्पादक अक्सर अतिरिक्त वन भूमि को साफ कर देते हैं। वनों की कटाई से जैव विविधता को नुकसान होता है।

विभिन्न देशों में चॉकलेट (Chocolate) की पर पर्सन एनुअल खपत

देश खपत (किलो)

  • स्विट्जरलैंड 11.8
  • अमरीका 9.0
  • जर्मनी 5.8
  • फ्रांस 3.6
  • ब्रिटेन 2.9
  • ब्राजील 1.6
  • भारत 1.0
  • चीन 0.2

स्रोत: स्टेटिस्टा

 

chocolate cake design
Image: istock

कोको से बनी चॉकलेट (Chocolate) और अन्य उत्पादों के सबसे बड़े निर्यातक

देश निर्यात (करोड़ किलो)

  • जर्मनी 101
  • बेल्जियम 59
  • नीदरलैंड्स 48
  • पोलैंड 46
  • इटली 42

स्रोत: स्टेटिस्टा

 

चॉकलेट से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्‍ट्स

chocolate facts in hindi शुरूआत में चॉकलेट कभी भी मीठी नहीं बल्कि कड़वी और तीखी होती थी। शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसके मुंह में इसका नाम सुनते ही पानी न आए। इसकी एक बाइट बच्चों से लेकर बुढ़ों तक को खूब पसंद आती है। यही वजह है कि आज दुनियाभर में चॉकलेट एक पसंदीदा स्‍वीट डिश बन चुकी है। यहां हम आपको चॉकलेट रोचक तथ्‍य और उसके इतिहास से लेकर अब तक की हैरान कर देने वाली बातें बता रहे हैं।

  • 1. चॉकलेट के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करने के लिए हर वर्ष 7 जुलाई को अमेरिका में “Chocolate Day” सेलिब्रेट किया जाता है।
  • 2. Chocolate Chip Cookie के इन्‍वेटर ने अपना आइडिया Nestle toll house को महज इसलिए बेच दिया था। क्‍योंकि उसे बदले में पूरी जिंदगी फ्री चाॅकलेट खाानी थी और उसने जीवनभर फ्री चौकलेट खाई भी।
  • 3. Chocolate तैयार करने की सबसे पहली मशीन 1780 में स्पेन के बार्सीलोना में बनाइ गई थी।
  • 4. इंग्लैंड में Chocolate 1650 में आई थी और अंग्रेजी कंम्पनी ने सबसे पहला Chocolate Bar 1842 में आम लोगों के लिए शुरू किया था।
  • 5. दुनिया के 40 % बादामों का इस्‍तेमाल महज चॉकलेट बनाने में हो जाता है।
  • 6. यूएस की सबसे बड़ी और ओल्‍ड Chocolate कंम्पनी “Hershey’s” है यह हर साल 40 करोड़ किलो Chocolate का प्रोडक्‍शन करती है।
  • 7. हर सैकेंड में अमेरिका में 100 पाउंड चाॅकलेट चट कर ली जाती है।
  • 8. अमेरीकी Chocolate मैन्‍युफेक्‍चरर्स प्रति दिन दूध वाली Chocolate बनाने के लिए 15 लाख 88 हजार किलो दूध का इस्‍तेमाल करते हैं।
  • 9. दुनिया की सबसे बड़ी चॉकलेट बार का वजन 5792 किलोग्राम है।
  • 10. Chocolate “कोकोआ” नाम के ट्री के बीजों को संशोधित करने के बाद बनती है। कोको का टेस्‍ट बहुत ही कड़वा होता है जिसे मैन्‍युफेक्‍चरिंग प्रॉसेस के दौरान कड़वाहट को दूर कर इसे स्‍वादिष्‍ट बनाया जाता है।
  • 11. कोको को 4000 साल पहले पुर्वी अमरीका में डिस्‍कवर किया गया था, लेकिन वर्तमान में दुनिया की 70 % कोको का उत्पादन अफ्रीका में हो रहा है। इस पेड़ की फलियों में जो बीज होते हैं उनसे Chocolate बनाई जाती है।
  • 12. एक किलो Chocolate बनाने के लिए लगभग 800 कोको बीजों की जरूरत पड़ती है।
  • 13. कोको पेड़ साल में 2,500 बीजों बीज देते हैं। इन बीजों का उत्पादन पेड़ की चार से पांच साल की आयु में शुरू होता है।
  • 14. दुनियाभर में Chocolate Industry काफी बड़ी है और एक अनुमान के मुताबिक पांच से छह करोड़ लोग इसी Industry में काम कर अपनी रोजी चला रहे हैं। यह लोग लगभग 38 लाख टन कोको बीजों का प्रोडक्‍शन करते हैं।
  • 15. कोको के पेड़ 200 साल तक जीते हैं। लेकिन एक अच्छी Chocolate योग्य कोको बीजों का उत्पादन 25 साल तक ही पेड़ कर पाते हैं। इसलिए पेड़ बचाइए क्‍योंकि चॉकलेट का एक मात्र स्रोत यही हैं।
  • 16. कोको के बीजों में 300 तरह के नेचुरल फ्लेवर और 400 प्रकार की अलग-अलग स्‍मेल होती है।
  • 17. एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2010 में Chocolate का दुनियाभर में मार्केट 4244 करोड़ था जो कि 2016 में 5014 करोड़ व साल 2022 में दो खरब रुपए के लगभग हो चुका है। 2028 तक इसके 4.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • 18. Switzerland का प्रति व्‍यक्ति एक साल में 8.5 किलो Chocolate खा जाता है, यह दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे (8 किलो) और Ireland(7.5 किलो) तीसरे पायदान पर आता है। अमेरीका का नंबर 11वां है।
  • 19. अगर चॉकलेट कुत्ते को खिलाई जाए तो वह मर जाएगा। चौकलेट उसके दिल और vascular system को प्रभावित कर देती है।
  • 20. जो लोग टेंशन महसूस करते हैं वे इस दौरान सामान्य से 55 % ज्यादा Chocolate चट कर जाते हैं।
  • 21. Research की मानें तो “Dark Chocolate” खाने से दिमाग के काम करने की शक्ति बढ़ जाती है। इससे आँखों की क्षमता खराब मौसम में भी बढ़ जाती है।
  • 22. आपको ये जानकर हैरानी होगी की आलू के चिप्स Milk Chocolate में से निकाल कर बनाए जाते हैं।
  • 23. बेल्जियम को धरती पर चॉकलेट का स्‍वर्ग कहा जाता है। यहां चॉकलेट की 2 हजार से भी ज़्यादा दुकाने हैं।
  • 24. रिसर्च में ये भी पता चला है कि एक चॉकलेट खाने से वजन बढ़ाने वाले भोजन तत्‍वों की इच्छा में कमी आ जाती है, इससे आपका वजन कंट्रोल रहता है।
  • 25. एक Chocolate चिप खाने से व्यक्ति के भीतर 150 मीटर तक चलने की एनर्जी आ जाती है।
  • 26. इंडियाना (अमेरिका का एक राज्य) में हुए एक रसिर्च में जिन Cyclists (साइकिल चलाने वाले प्‍लेयर्स) ने खेल के बीच समय में Milk Chocolate पीया और उन्होंने दूसरे Sports Drinks पीने वाले खिलाड़ियों से ज्यादा Score कर लिए।
  • 27. जरुरत से ज्‍यादा चॉकलेट खाना इंपोटेंसी ला सकता है, यानी आप नपुंसक भी बन सकते है।
  • 28. प्राचीन माया सभ्यता में कोको की अच्छी फसल के लिए एक आदमी की बली चढ़ा दी जाती थी। आम तौर पर एक कैदी को Chocolate का Cup पिलाने के बाद उसका सिर कलम कर दिया जाता था।
  • 29. Chocolate से बनी दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी जर्मनी मौजूद है।
  • 30. Chocolate एकलौता ऐसा खाने की वस्‍तु है जिसका पिघलने की क्षमता बहुत तेज है। यदि हम अपनी जुबान पर एक Chocolate का टुकड़ा रख लें तो वह बिना चबाए ही पिघलना शुरू कर देगी।
  • 31. क्‍या आप जानते हैं कि एक ऐसी “गोली(Pill)” भी होती है जो आपके पाद यानी फार्ट की Smell को बिल्कुल चॉकलेट की Smell में बदल देती है।
  • 32. माया सभ्यता के लोग शादी की और अन्य रस्मों में Chocolate का इस्‍तेमाल करते थे। जब उनका कोई राजा मर जाता था तो वह उसकी कब्र में Chocolate के Jar रखा करते थे।
  • 33. चॉकलेट हिटलर को भी बेहद पसंद थी, हि‍टल दिन में कम से कम एक किलो चॉकलेट चट कर जाता था।
  • 34. दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान जर्मन साइंटिस्‍ट्स ने तो एक ऐसा Chocolate cover बनाया था जिसे कि एक Steel Bomb पर चढ़ाया जा सके। अगर Chocolate के कवर से एक टुकड़ा कटता तो सात सैंकेड़ बाद वह फट जाता था।
  • 35. कुछ लोगों का कहना है कि Chocolate खाने से मुँहासे(acne) हो जाते हैं मगर रिसर्च में ऐसा कुछ भी साबित नही हो पाया है।

 

 

ये भी पढ़ें –

यहां महिलाओं को मिली स्विमिंग पूल में टॉपलेस नहाने की आजादी, जानिए क्‍या है फ्री निपल्स’ ग्रुप जिसके अभियान को मिली सफलता

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *