Business

PMKSN: आज आएगी 14वीं किस्त, लेकिन ये होंगे वंचित

PMKSN: पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार आज खत्म हो चुका है। गुरुवार यानी कि 27 जुलाई को किसानों के अकाउंट में 14वीं किस्त (PM Kisan Yojana 14th Installment) के रुपए ट्रांसफर कर दी जाएगी। राजस्थान के सीकर से पीएम मोदी देश के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 17,000 करोड़ रुपये डिपोजिट करेंगे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए हर साल उनके अकाउंट में 6 हजार रुपये डालती है। यह पूरी रकम तीन किस्तों में किसानों के खाते में पहुंचती है। इयके तहत हर चार माहीने में किसानों के अकाउंट में दो हजार रुपये जमा होते हैं।

पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त इन अकाउंट में नहीं आएगी

गौरतलब है कि सरकार ने भूमि रिकॉर्ड (अभिलेखों) के अटेस्‍टेड का आदेश दिया है। यदि कोई रिकार्ड गलत पाया जाता है तो ऐसे लाभार्थियों का नाम सूची (PMKSN) से डिलीट कर दिया जाएगा। ऐसे किसानों के अकाउंट में किस्त जमा नहीं की आएगी जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है। दूसरी जानकारी यह कि किसी संवैधानिक पद पर काम करने वालों को भी यह रकम नहीं दी जाएगी। राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। पेंशनधारियों को भी सम्मान निधि नहीं मिल पाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि की लिस्‍ट में ऐसे चेक करें अपना नाम और अन्‍य डिटेल

पीएम किसान (PMKSN) की लाभार्थी सूची में आप अपना नाम जांचने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां फॉर्मर्स कॉर्नर विकल्प पर जाएं और लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
– अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
यदि पात्र हैं तो आपका नाम सूची में आ जाएगा। यदि पात्र नहीं है तो नाम प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।
पीएम किसान योजना में समस्याओं के लिए यहां संपर्क करें

अगर आपको पीएम किसान योजना (PMKSN) में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर भी कॉल कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Neo Bank: कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं, मिनटों में लोन और लेन-देन शुरू, जानिए क्‍यों है फायदे का सौदा

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button