यहां महिलाओं को मिली स्विमिंग पूल में टॉपलेस नहाने की आजादी, जानिए क्‍या है फ्री निपल्स’ ग्रुप जिसके अभियान को मिली सफलता Read it later

Equality Law : स्पेन सरकार ने स्‍पेन में कैटालोनिया क्षेत्र में महिलाओं को स्विमिंग पूल में टॉपलेस नहाने की इजाजत दे दी है। बता दें कि स्‍पेन की महिलाएं लंबे समय से इसकी मांग कर रही थीं। स्‍पेन में ‘कैटलन इक्वेलिटी लॉ 2020’ के तहत ऐसी मंजूरी पहले से ही है। फिर भी कुछ स्विमिंग पूलों में महिलाओं को टॉपलेस स्नान करने पर अधिकारी रोक रहे थे। इस वजह से हर गर्मियों में इन स्विमिंग पूलों को लेकर दर्जनों शिकायतें महिलाएं कर रहीं थी। महिलाओं ने कहा कि अगर पुरुष पूल में टॉपलेस होकर आजादी से नहा सकते हैं तो उन्हें भी ऐसा करने की इजाजत जरूर मिलनी चाहिए। यह हमारी समानता का अधिकार (Equality Law) होना चाहिए।

‘कैटलन इक्वेलिटी लॉ 2020’ कानून की थिंकिंग यह है हर इंसान का अपने शरीर पर पूरा अधिकार है और वह अपनी इच्छानुसार किसी भी तरह से स्नान कर सकता है। जो महिलाएं फुल बॉडी स्विम सूट पहनना चाहती हैं या जो बुर्के के साथ ‘बुर्किनी’ यानी बुर्कानुमा बिकिनी पहनना चाहती हैं, उन्हें भी इससे छूट दी गई है।

Table of Contents

सार्वजनिक स्थान पर स्तनपान को भी मंजूरी मिली

स्पेन में स्नान के अलावा, सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को सार्वजनिक रूप से स्तनपान कराने की अनुमति है। (Equality Law) चाहे स्विमिंग पूल एरिया हो या कोई अन्य सार्वजनिक स्थान, महिलाएं बेझिझक अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती हैं।

Equality Law

किसी ने महिलाओं को टॉपलेस होकर नहाने से रोका तो 4.50 करोड़ का जुर्माना

नए कानूनों के पालन को लेकर सरकार सख्त हो गई है, इसके तहत यदि कोई सरकारी अधिकारी किसी नागरिक को सार्वजनिक स्थान पर टॉपलेस होकर नहाने या स्तनपान कराने से रोकता है तो उस पर 4.50 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में टीवी, अखबार और रेडियो पर विज्ञापन प्रसारित किये जा रहे हैं।

‘फ्री निपल्स’ ग्रुप के लंबे अभियान को मिली सफलता

दरअसल, स्पेन के नारीवादी समूह ‘मुग्रोन्स लियुरेस’ (फ्री निपल्स) ने टॉपलेस नहाने को लेकर दर्जनों शिकायतें की थीं। समूह की प्रवक्ता मैरियोना ट्रैबल का कहना था कि, “यह पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता का मुद्दा है। पुरुष सब कुछ कर सकते हैं लेकिन महिलाएं नहीं कर सकतीं, ऐसा क्यों है? हमें नहीं पता कि यह मामला कहां तक जाएगा। लेकिन हम सरकार के इस फैसले से खुश हैं”

Equality Law
Image | Source: Depositphotos

 

टॉपलेस होकर सिंगर ने मनाया जश्

शनिवार को ही स्पेन के मर्सिया में एक प्राइड इवेंट का आयोजन किया गया। (Equality Law) इस दौरान सिंगर रोशियो सैज़ ने टॉपलेस होकर LGBTQ झंडे के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया। पुलिस ने उनसे इस बारे में पूछताछ की, लेकिन नए नियम के बाद अब सिंगर को पुलिस की पूछताछ से नहीं गुजरना पड़ेगा।

दुनिया के कई देश या राज्य (Equality Law) लोगों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने या टॉपलेस होने का अधिकार देते हैं। ऐसा करना गैरकानूनी नहीं माना जाता है। हम यहां ऐसे ही देशोंं के बारे में बता रहे हैं जहां इक्‍वेलिटी को लेकर सरकारों ने कानून बनाए हैं।

 

अमेरिका, कनाडा, स्वीडन में महिलाओं को टॉपलेस होने का अधिकार

कनाडा के ओंटारियो, ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा और क्यूबेक उन कुछ राज्यों में से हैं जहां महिलाओं को सार्वजनिक रूप से टॉपलेस होकर खड़े होने और घूमने का कानूनी अधिकार प्राप्‍त है। हालाँकि, यहाँ अलग-अलग राज्यों के कानून में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

  • अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क में, उच्च न्यायालय ने 1992 में फैसला सुनाया कि पुरुषों और महिलाओं दोनों को सार्वजनिक क्षेत्र में समान अधिकार हैं।
    सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान को लेकर कई देशों और उनके कानूनों में भी अलग- अलग राय बंटी नजर आती है। (Equality Law) कहीं यह अपराध बन जाता है तो कहीं इसे मौलिक अधिकारों में शामिल कर लिया गया है।
  • यूरोपीय देशों में महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कराने का अधिकार है
  • संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों ने सार्वजनिक रूप से स्तनपान कराने को अधिकार बना दिया है। इन देशों ने इस मामले में स्पष्ट कानून भी बनाये हैं।
  • स्वीडन, नॉर्वे और आइसलैंड जैसे देशों में सार्वजनिक रूप से स्तनपान कराना आम बात है। यहां सांस्कृतिक मानदंडों के अनुसार नर्सिंग मां की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • भारत में कार्यस्थल पर स्तनपान को ‘मातृत्व अधिनियम (2017)’ कानून के माध्यम से संरक्षित किया गया है। (Equality Law) यहां भी स्तनपान अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के प्रयास किये जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान शालीनता और आवश्यकता की बहस में उलझा हुआ है।

इन देशों में सार्वजनिक स्थान पर स्तनपान कराना अपराध

  • वैसे, कई देशों में सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान को स्वीकार और संरक्षित किया जाता है। (Equality Law) लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां इस तरह के कृत्य को दंडनीय अपराध माना जाता है।
  • सऊदी अरब में सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कराने की कोई संस्कृति नहीं है। यहां ऐसे सामाजिक मानदंडों को प्रोत्साहित नहीं किया जाता है।’ इसी तरह कुछ अफ़्रीकी देशों का भी यही रवैया है।
  • दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं को उनकी पसंद के कपड़े पहनने के लिए ऐसे आंदोलन (Equality Law) चलााए गए हैं। कपड़े पहनने, बोलने और वोट देने के अधिकार के लिए सालों तक महिलाओं ने लड़ाई लड़ी है
  • 19वीं-20वीं सदी में महिलाओं को वोट देने का अधिकार पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा था। महिलाओं ने सामाजिक मानदंडों को चुनौती दी और महिलाओं की स्वायत्तता की वकालत की। ये संघर्ष आगे बढ़ कर कपड़े पहनने और पसंद के इजहार तक पहुंच गया।

फ्लैपर्स आंदोलन द्वारा विक्टोरियन फैशन को दरकिनार किया गया

1920 के दशक में फ़्लैपर्स आंदोलन महिलाओं की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में उभरा। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक विक्टोरियन फैशन को दरकिनार कर छोटी स्कर्ट पहनना शुरू कर दिया। बॉब कट हेयरस्टाइल रखने के साथ-साथ उन्होंने अपनी जीवनशैली, खान-पान और पहनावे में भी भारी बदलाव किया।

नारीवाद की दूसरी लहर (Equality Law) ने महिलाओं के कई मुद्दों को उठाया।

लैंगिक समानता को लेकर नारीवाद की दूसरी लहर 1960 और 1970 के दशक में शुरू हुई। इस आंदोलन में महिलाओं ने अपने शरीर पर पूर्ण अधिकार का मुद्दा उठाया और सामाजिक अपेक्षाओं को चुनौती दी। इस आंदोलन (Equality Law) ने महिलाओं की पोशाक सहित कई मुद्दों पर उनकी इच्छाशक्ति को बढ़ाया।

 

यौन दुराचार के खिलाफ चला था #MeToo आंदोलन

2017 में #MeToo आंदोलन महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के बारे में जागरूकता बढ़ाने के बारे में है। (Equality Law) इसमें महिलाओं की सहमति और शारीरिक स्वायत्तता पर जोर दिया गया। वहीं इस आंदोलन में इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाओं को उत्पीड़न या हमले का शिकार हुए बिना अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी होनी चाहिए।

 

ये भी पढ़ें –

पोर्न देखकर कुकर्म:शिकार’ के लिए 40 किलोमीटर चलता, मौका मिलते ही कुकर्म के बाद करता था काम तमाम

एडल्ट फिल्मों को Blue Films क्यों कहते हैं‚ क्या आप जानते हैं पोर्न फिल्मों की शुरुआत कैसे हुई?

Funny Video: दुल्हन पहना रही थी वरमाला, दोस्तों ने दूल्हे को गोद में उठा लिया… फिर दुल्हन ने जो किया उससे सब रह गए हैरान

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *