Russia-Ukraine crisis Live: जेलेंस्की बोले हम NATO में शामिल नहीं होंगे, लेकिन रूस दुबारा हमला नहीं करेगा इसकी गारंटी दे? इधर रूस की थर्ड वर्ल्ड वॉर की धमकी Read it later

Russia-Ukraine crisis Live
कीव के बुका क्षेत्र में एक महिला खाने पीने का दैनिक सामन लेकर नष्ट सैन्य वाहन के सामने से गुजरती हुई। यूक्रेन पर रूस का आक्रमण लगातार जारी है। फोटो:(Reuters)

Ukraine के खिलाफ रूस का अटैक बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। (Russia-Ukraine crisis) इसके तहत खार्किव समेत कई बड़े शहरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। सूचना के अनुसार इन हमलों में 24 घंटे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 112 घायल हो गए हैं। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव के एक अस्पताल पर बड़ा हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि युद्ध में अब तक करीब 6000 रूसी सैनिक हमने मार गिराए हैं। वहीं रूस खेर्सोन शहर पर कब्जा करने का दावा कर रहा है।

Table of Contents

यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बुधवार रात कहा- रूस के कई सैनिक हमारी गिरफ्त में हैं। इन्हें जन्म देने वाली माताएं आकर इन्हें ले जा सकती हैं। मंगलवार को इन सैनिकों की संख्या 60 बताई गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत की। जंग छिड़ने के बाद दोनों नेताओं की यह दूसरी बार बातचीत थी। माना जा रहा है कि इस दौरान भारतीय लोगों की सुरक्षित वापसी पर विचार हुआ।

स्पेन भी यूक्रेन को भेजेगा मदद-पीएम

रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद के लिए स्पेन भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक, स्पेन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि रूस के खिलाफ जंग में वह यूक्रेन को सैन्य उपकरण भेजेंगे।

Firefighters were seen battling the blaze after a regional police department building in Kharkiv was engulfed in flames, following a Russian strike on Ukraine’s second-largest city pic.twitter.com/bfEX14oWH3

— Reuters (@Reuters) March 2, 2022

यूक्रेन और रूस के बीच दूसरे दौर की वार्ता बुधवार को पोलैंड में होने वाली है। वार्ता से पहले, ज़ेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमले जारी रहे, तब तक शांति के लिए कोई चर्चा करना बेमानी है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी हमले के बीच राष्ट्रपति वोल्डोमिर ज़ेलेंस्की ने बंकर से एक टीवी   इंटरव्यू दिया। सीएनएन को दिए इस इंटरव्यू में ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम यहां अपने लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, हम यहां कोई फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे। हमारे देश के परिवारों को  उनके घरों को तबाह किया जा रहा है। लोग दहशत में देश छोड़ रहे हैं…, पुतिन के इस हमले से पूरी दुनिया को लड़ना होगा।

Russia is aiming to erase Ukraine, its history and people, President Volodymyr Zelenskiy said in a video https://t.co/vCBJGStuft pic.twitter.com/5gWyeM1VaK

— Reuters (@Reuters) March 2, 2022

रूस-यूक्रेन में चल रही शांति वार्ता के प्रश्न पर ज़ेलेंस्की ने कहा कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूस का हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन यूरोप का दिल है और यूरोप इसे कभी खोना नहीं चाहेगा। ज़ेलेंस्की ने कि सबसे पहले आप तय करें कि आगे क्या करना है। हम रूस से बात कर रहे हैं, लेकिन अगर पुतिन नहीं माने तो जाहिर है कि समय बर्बाद किया जा रहा है।

यूक्रेन के लोग आइकॉनिक हैं - ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के लोग आइकॉनिक हैं – ज़ेलेंस्की

कॉमेडियन प्रोफेशन से यूक्रेन के राष्ट्रपति बने ज़ेलेंस्की ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं कोई आइकन नहीं हूं, यूक्रेन के लोग आइकन हैं। यह यूक्रेन को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन को रूस पर कड़ा और बड़ा फैसला लेना ही होगा। 

नाटो में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये उन्हें तय करना है, नाटो नहीं तो हमें गारंटी चाहिए। यहां गारंटी का मतलब यह है कि रूसी सीमा पर कभी हमला नहीं होगा और इसकी लाइफ टाइम गांरटी हमें इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर रूस से चाहिए।

EU ने यूक्रेन को मेंबर बनाने की ओर बढ़ाए कदम

EU ने यूक्रेन को मेंबर बनाने की ओर बढ़ाए कदम
Virginia Mayo / AP


यूरोपीय संघ के उपाध्यक्ष मार्गरीटा शिनासो ने कहा कि यूक्रेन का अनुरोध सही था। अगले सप्ताह होने वाली बैठक में सदस्यता पर हम विचार कर हम उनकी सदस्यता पर मुहर लगाएंगे। इससे पहले यूरोपीय संघ में बोलते हुए, ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी जन्मभूमि की रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। 

हमें भी आजादी प्यारी है। भले ही हमारे शहरों को घेर लिया गया हो, लेकिन हमारी एकता को कोई ताकत नहीं तोड़ सकती है। उन्होंने आगे कहा कि आज यूरोपीय संघ को यह साबित करना होगा कि वे सच के साथ खड़ा हैं, वे हमारे साथ खड़ा हैं। यह सिर्फ यूक्रेन के बारे में नहीं है, बल्कि यह मानवता के बारे में है।

दूसरे दौर की वार्ता आज

दूसरे दौर की वार्ता आज


रूसी समाचार एजेंसी टास की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन और रूस के बीच सुलह के लिए दूसरे दौर की बातचीत बुधवार को यानी आज होनी है। यह वार्ता बेलारूस-पोलैंड सीमा पर प्रस्तावित है। इससे पहले सोमवार को दोनों देशों के बीच पांच घंटे तक बातचीत चली थी। हालांकि, वार्ता बिना किसी ठोस निष्कर्ष के ही समाप्त हो गई।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस, यूक्रेन, रोमानिया, स्लोवाक गणराज्य और पोलैंड के नेताओं से यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और इवेक्यूएशन की सुविधा के बारे में बात की है और युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे 40 प्रतिशत भारतीयों की संख्या है जिन्हें वापस लाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय सरकार ने कहा है कि यूक्रेन में अनुमानित 20,000 भारतीय नागरिकों में से 30% पहले ही भारत पहुंच चुके हैं और अन्य 30% पड़ोसी देशों में हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पहले स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा कि व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका रूस को अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधित कर दिया है। 

#UPDATE German logistics giant DHL has announced it is stopping deliveries to Russia and Belarus, joining a growing list of Western businesses to cease operations in the countries after Moscow’s invasion of #Ukraine pic.twitter.com/leGk3MWDSw

— AFP News Agency (@AFP) March 2, 2022

रूसी विदेश मंत्री के बोलना शुरू करते ही राजयनायिकों ने किया वॉकआउट

यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के दर्जनों डिप्लोमेंट्स संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के वार्षिक सत्र के दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के भाषण के शुरू करते ही वॉकआउट कर गए। बता दें कि रूस को यूक्रेन पर युद्ध शुरू किए आज एक सप्ताह बीत गया है। 

यूक्रेन के राजदूत ने कहा यूक्रेन पर रशिया का हमला भारत के इतिहास में मुगलों का राजपूतों पर आक्रमण जैस, ओवैसी ने बयान को बताया इस्लामोफोबिया

यूक्रेन युद्ध के बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा कहा- यूक्रेन में जो तबाही चल रही है वह मुगलों द्वारा राजपूतों के खिलाफ किए गए नरसंहार की तरह है। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- आपका बयान यूक्रेन में जो हो रहा है उसे गलत तरीके से पेश करने के साथ इस्लामोफोबिया की तरह है।

Russia will not let Ukraine obtain nuclear weapons, Lavrov says https://t.co/EYEgCdQTKX pic.twitter.com/zmH4CBtMoz

— Reuters (@Reuters) March 2, 2022

रूस की थर्ड वर्ल्ड वॉर की धमकी

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को इशारों में तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दी है। उन्होंने कहा- यदि थर्ड वर्ल्ड वॉर होता है तो इसके नतीजे बेहद खतरनाक होंगे और इसमें एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी खूब किया जाएगा। हमने पहले ही साफ कह दिया है कि यूक्रेन को न्यूक्लियर वेपंस हासिल नहीं करने देंगे। जो जंग चल रही है, उसके जिम्मेदार सिर्फ अमेरिका और पश्चिमी देश ही हैं। इन देशों ने रूस से किए गए वादे पूरे नहीं किए। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर चल रहा है।

Vladimir Putin | Russian President Vladimir Putin | Russia Ukraine Conflicts | Russia-Ukraine crisis Live | Russia Ukraine Conflict Live News | Ukraine President Speaks With PM Modi | Russia-Ukraine Crisis Live Updates | Russia Ukraine War Situation LIVE Update | Vladimir Putin | Kyiv Donetsk Luhansk News | Russian Military Operation In Ukraine Latest News | Ukraine Russia War Updates |

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *