National

मुंबई में नारकोटिक्स टीम पर हमला: 50-60 लोगों ने किया हमला, ड्रग्स पैडलर के घर पर छापे में घायल हुए 3 अधिकारी

attack on NCB
हमले में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े भी घायल


attack on NCB :  मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) टीम पर सोमवार को गोरेगांव क्षेत्र में हमला किया गया। इसमें 3 अधिकारी घायल हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, 50-60 लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

एनसीबी की टीम ड्रग पैडलर कैरी मंडियों को पकड़ने गई थी। जैसे ही टीम ने छापा मारा, कैरी के साथियों ने उस पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। हालांकि, एनसीबी की टीम ने काई के गुर्गे विपुल आगरा, यूसुफ शेख और अमीन अब्दुल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया गया है। हमले के बाद मुंबई पुलिस की कई टीमें इलाके में छापेमारी कर रही हैं।

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button