National

पहलवान की मौत कैमरे में कैद :मुरादाबाद में एक पहलवान को दूसरे ने पटका, गर्दन टूटी, पंच पटेलों ने 60 हजार में कर दिया समझौता

File photo

मुरादाबाद में हुए दंगल में उत्तराखंड के एक पहलवान की मौत का सामने आया है। एक पहलवान ने उसे उठाया और 5 सेकेंड में पटक दिया। इससे उसकी गर्दन टूट गई। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। मामला 2 सितंबर का है। इसका वीडियो बुधवार शाम सामने आया। दंगल बिना अनुमति के आयोजित किया गया था। यहां प्रशिक्षित कोच भी नहीं था। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पहलवान की मौत के बाद गांव में हुई पंचायत में मरने वाले पहलवान के परिजनों ने 60 हजार रुपये लेकर मामला रफा-दफा कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा ने जांच करने का दावा किया है।

फरीदनगर के ठाकुरद्वारा गांव में दंगल हुआ

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के फरीदनगर गांव में दो सितंबर को दंगल हुआ था। नौमी मेला समिति ने दंगल के लिए न तो कोई अनुमति ली थी और न ही किसी प्रशिक्षित कोच की व्यवस्था की थी। यहां की मिट्टी भी दंगल के लिए तैयार नहीं थी।

उत्तराखंड के काशीपुर के गांव गंगानगर के पहलवान महेश भी शामिल होने पहुंचे। उनका मुकाबला पहलवान साजिद अंसारी से था। साजिद ने महेश को गर्दन से उठाकर सिर के बल जमीन पर पटक दिया।

मौत का तमाशा देखते रहे लोग, किसी विरोध तक नहीं किया

पहलवान साजिद अंसारी ने जैसे ही पहलवान को गर्दन से पकड़कर जमीन पर पटक दिया, महेश की गर्दन मुड़ने से उसकी गर्दन क्रेक हो गई। महेश की गर्दन लटकी तो दूसरे पहलवान की जीत पर लोग तालियां बजाते रहे। 

महेश को इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले जाया गया। लोग अपने-अपने तरीके से उसकी गर्दन सीधी करने के लिए खींचते रहे। इलाज के अभाव में महेश की कुछ देर बाद तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

60 हजार में मामला रफा दफा कर निपटाया

पहलवान की मौत का वीडियो सामने आने के बावजूद ठाकुरद्वारा पुलिस ने मामले में अब कोई कार्रवाई नहीं की है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पंचायत गांव में बैठ गई. इसमें मृतक के परिजनों को 60 हजार रुपये देकर घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।

A Riot Without Permission | One Wrestler Slammed The Other By The Neck | Muradabad | UttarPradesh | Uttarakhand | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button