National

घरेलू झगड़े की आग : महाराष्ट्र में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने घर में लगाई आग, पड़ोसियों के घर भी स्वाहा

महाराष्ट्र में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने घर में लगाई आग

महाराष्ट्र के सतारा के पाटन से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद अपने घर में ही आग लगा दी। गुस्से की इस आग ने आसपास के 10 घरों को भी अपनी जद में ले लिया।

ये सभी घर आग में लगभग पूरी तरह जल गए। पुलिस के मुताबिक इस आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि लोग सही समय पर अपने घरों से बाहर निकल आए और इस वजह से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मझगांव निवासी संजय पाटिल का सोमवार दोपहर अपनी पत्नी पल्लवी से झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद संजय को इतना गुस्सा आया कि उसने पेट्रोल छिड़क कर अपने घर में आग लगा दी।

लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा

लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा

पेट्रोल की आग तेजी से फैली और इसने आसपास के 10 घरों को भी चपेट में ले लिया। सबसे ज्यादा नुकसान आरोपी संजय के घर से सटे 4 घरों को हुआ है. पुलिस के मुताबिक इन घरों में रखे गैस सिलिंडर की वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया. घटना के बाद पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट कर थाने ले गए। पाटन तालुका के मझगांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पत्नी ने भी दर्ज कराई मारपीट की शिकायत

पुलिस के मुताबिक इस आग में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन सही समय पर घर से बाहर निकलने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. फिलहाल आरोपी पति लॉकअप में है। पत्नी ने उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई है।

Maharashtra Man Sets Fire To His House | Maharashtra | Satara | Quarrel With Wife In Satara | Satara News | Maharashtra News | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button