National

ससुर नवविवाहित बहू से पैर दबवाता और अश्लील हरकत करता था, मना किया तो गोली मार कर दी हत्या

ससुर नवविवाहित बहू से पैर दबवाता और अश्लील हरकत करता था
Photo | news18

हरियाणा के पलवल जिले के अलीगढ़ रोड स्थित किठवाड़ी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की गोली मार हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके पति, ससुर और सास ने बहू की  गोली मारी।  विवाहिता की शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता का ससुर उस पर गंदी नजर रखता था और अश्लील हरकत करता था. विवाहिता का विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि बेदखली का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान महिला के पति के हाथ में गोली लगी, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतका के पिता की कम्प्लैन पर संबंधित थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र जाखड़ के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के ग्राम चौकड़ा निवासी डूंगर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब एक माह पूर्व सात फरवरी को उसने अपनी 19 वर्षीय शादी मथुरा के नौहझील गांव सीगोनी निवासी अभिनंदन नौहवार के साथ की थी।

पैर दबावाते वक्त अश्लील हरकतें करता था ससुर

अभिनंदन हाल में अलीगढ़ रोड स्थित किठवाड़ी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। शादी के बाद रजनी के ससुर मोहन सिंह उस पर गंदी नजर रखने लगे। बार-बार रजनी पर दबाव बनाने के बहाने अश्लील हरकत करता था। इस बात की शिकायत रजनी ने अपने पति और सास से की, लेकिन उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया और उल्टा चुप रहने को कहा।

पीहर जाने से मना किया

रजनी बार-बार मायके जाने के लिए कहती थी, लेकिन उसे मायके नहीं जाने दिया जाता था। शुक्रवार 4 मार्च को रजनी के पति, सास और ससुर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पिता ने बताया कि जब वे पलवल पहुंचे तो उन्हें जिला सिविल अस्पताल में रजनी का शव मिला। 

पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर मृतक विवाहिता के पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला के पति का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana latest News | Palwal City News Today | Crime News In Palwal | Crime News In Palwal

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button