मुर्मू को जीत के लिए जरूरी माने जाने वाले 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे दौर की गिनती में ही मिल गए। तीसरे दौर में मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट हासिल हुए। उधर यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट पर ही सिमट गए।अ इस वोटिंग प्रक्रिया में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों सहित 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। वही अभी बाकी बचे राज्यों के वोटों की गिनती जारी है। (PM Modi meets President-elect Murmu) इस जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मुर्मू के निवास उन्हें बधाई देने पहुंचे।
#WATCH | Secretary General of Rajya Sabha and the Returning Officer for Presidential Election 2022, PC Mody hands over the certificate to President-elect #DroupadiMurmu at her residence in Delhi. pic.twitter.com/FMw58FCr6E
— ANI (@ANI) July 21, 2022
मुर्मू को सबसे ज्यादा वोट यूपी से तो यशवंत सिन्हां को पश्चिम बंगाल से मिले
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना गुरुवार की देर रात चार चरण में पूरी हो गई। कुल 4754 वोट पड़े। मतगणना के समय 4701 मत वैध तथा 53 अवैध पाये गए। वोटों का कुल कोटा 5,28,491 था। इसमें द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इन वोटों की वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी। मुर्मू को केरल से सिर्फ एक और यूपी से सबसे ज्यादा 287 वोट मिले।
She got a total of 64% votes. A total of 53 invalid votes were there. #DroupadiMurmu got a total of 2824 votes of the value of 6,76,803 & #YashwantSinha got a total of 1877 votes of the value of 3,80,177: PC Mody, Rajya Sabha Secy-Gen & Returning Officer for Presidential polls pic.twitter.com/8WoDE7CA6h
— ANI (@ANI) July 21, 2022
इधर यशवंत सिन्हा को कुल 1877 वोट मिले, जिनकी वैल्यु 3 लाख 80 हजार 177 थी। सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से एक भी वोट नहीं मिला, जबकि उन्हें सबसे ज्यादा 216 वोट वेस्ट बंगाल मिले। वोट प्रतिशत के अनुसार द्रौपदी मुर्मू के खाते में 64 फीसदी और यशवंत सिन्हा खाते में 36 फीसदी वोट आए।
देश की नई राष्ट्रपति को ज्यादा जाननें के लिए यहां क्लक करें
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुर्मू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वह गांवों, गरीबों, वंचितों के साथ-साथ गरीब तबकों की बस्तियों में भी जन कल्याण के लिए सक्रिय रही हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हुई। यही भारतीय लोकतंत्र की ताकत है।
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh greets and congratulates #DroupadiMurmu on being elected as the new President of the country, at her residence in Delhi. pic.twitter.com/1XAKraDBWj
— ANI (@ANI) July 21, 2022
Union HM Amit Shah congratulates NDA’s #DroupadiMurmu on being elected as the President of India; thanks “NDA allies, other political parties & independent representatives for voting in favour,” of her. He further added, “I am sure her tenure will make the country more proud.” pic.twitter.com/2gzhZElZyP
— ANI (@ANI) July 21, 2022
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves from the residence of NDA’s Presidential candidate #DroupadiMurmu after congratulating her on being elected as the country’s President. pic.twitter.com/aM6aIckOxB
— ANI (@ANI) July 21, 2022
फोटोः ANI
|
भारत ने इतिहास रचा: पीएम मोदी
प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने इतिहास रचा है। जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है…। द्रौपदी मुर्मू को बधाई…। इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने पर बधाई दी। इधर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी भारत के 15वें राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।
#WATCH | BJP national president JP Nadda greets and congratulates #DroupadiMurmu on being elected as the new President of the country, at her residence in Delhi. pic.twitter.com/jPMWu370lQ
— ANI (@ANI) July 21, 2022
So, upto this round, the cumulative total is – total valid votes is 3219 with total value of 8,38,839 of which Droupadi Murmu gets 2161 votes of the value of 5,77,777. Yashwant Sinha get 1058 votes of the value of 2,61,062: PC Mody, Secretary General, Rajya Sabha pic.twitter.com/nMfhwu16um
— ANI (@ANI) July 21, 2022
यशवंत सिंन्हां ने हार मान दी जीत की बधाई
नतीजों के बाद यशवंत सिन्हा ने भी हार मानकर मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा- द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर उन्हें दिल से बधाई देती है। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।
राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूँ।
देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। pic.twitter.com/tphTZe2QoM
— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) July 21, 2022
राष्ट्रपति चुनाव काउंटिंग में द्रौपदी मुर्मू विजयी हो चुकी हैं। विपक्ष के कैंडिडेट और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पिछड़ गए हैं। रुझान के बाद मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया।
Odisha | I am overjoyed that my sister, a tribal woman, has been elected as the President. She has struggled a lot since her childhood. This is an inspiration for everybody: Tarinisen Tudu, brother of the newly elected President Droupadi Murmu pic.twitter.com/xjh7VKZktD
— ANI (@ANI) July 21, 2022
परिवार में अपनों को खोने के बाद भी जीवन में हारी नहीं द्रौपदी मुर्मू, ऐसी है पहाड़ जैसे संघर्ष की कहानी
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव और मामा उपरबेड़ा में हर कोई खुश है। द्रौपदी मुर्मू के संघर्ष की कहानी से उनके गांव में हर कोई परिचित है। स्थानीय लोग द्रौपदी मुर्मू के बारे में कहते हैं कि वे गांव क स्थानीय लोगों ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू हमेशा से गांव की महिलाओं के लिए नजीर रही हैं।
Presidential Elections: राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक जानिए राष्ट्रपतियों से जुड़े रोचक तथ्य, आपकी GK में खूब काम आएंगे
पति और बेटों के असमायिक निधन के बाद मुर्मू ने अपने ससुराल की जमीन शिक्षण संस्थान को दान कर दी। मौजूदा समय में उनकी दान की हुई जमीन पर छात्रों के लिए छात्रावास और स्कूल है। जिसका नाम एसएलएस स्कूल है। जिसका पूरा नाम श्याम, लक्ष्मण, शिपुन उच्च प्राथमिक आवासीय विद्यालय है। ये उनके पति और बच्चों के नाम हैं। इस स्कूल में 70 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थान परिसर में पति और दो बच्चों की याद में उनकी प्रतिमाएं स्थापित की हुई हैं।
शिक्षण संस्थान परिसर में भावी राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के दिवंगत पति और दो बच्चों की याद में उनकी प्रतिमाएं स्थापित। फोटो सॉर्सः दैनिक भास्कर। |
ऊपरबेरा विलेज का वतावरण कुछ दिनों से अलग नजर दिखाई दे रहा है। ओड़िशा के रायरंगपुर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर इस गांव में पहले की तुलना में खुशी का माहौल नजर आ रहा है। गांव में हर तरफ एक ही चर्चा हो रही है कि घर की बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रही है। लोगों को पूा यकीन है कि वे अब देश की अगली राष्ट्रपति होंगी।
Photo | Getty Images |
गांव के रहने वाले उम्रदराज लोग बताते हैं कि 20 जून 1958 को गांव के ही बिरंची नारायण टुडू के निवास द्रौपदी मुर्मू ने जन्म लिया था। ये गांव मुर्मू का मायका है। वर्तमान में उनके घर सिवाय दो भाई के कोई नही रहता है। मुर्मू के बड़े भाई भगत टुडू के बेट डुलाराम टुडू पत्नी व दो बच्चों के साथ यहां रहते हैं। इसी घर में छोटे भाई सारणी टुडू भी निवास करते हैं। फिलहाल घर लॉक है और सभी अपनी दीदी यानी दौपदी मुर्मू के यहां रायरंगपुर में हैं।
ये भी पढ़ें
मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया
Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा
Like and Follow us on :
Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin