Haryana Election Result: 19 सीटों पर कड़ा मुकाबला, BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर – Exit Poll Read it later

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक एग्जिट पोल एजेंसी के अनुसार, इन सीटों पर BJP और Congress के बीच कांटे की टक्कर है। (Haryana Assembly Election Results) कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी स्वीकार किया कि कुछ सीटों पर मुकाबला कड़ा रहा, (Nayab Saini on BJP Victory) लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि BJP इन सीटों को जीतने में कामयाब होगी।

एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बहुमत का अनुमान (Haryana Election Result)

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर (Haryana Election) 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 67.90% मतदान हुआ। Exit Polls के अनुसार, Congress को बहुमत मिलने का अनुमान है, जिसमें पार्टी को 56 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, BJP 27 सीटों पर सिमट सकती है, जिससे वह बहुमत से काफी दूर रहेगी।

कांग्रेस की संभावित वापसी और 19 सीटों का पेंच (BJP vs Congress Haryana)

C-Voter Exit Poll के अनुसार, 19 सीटों पर बेहद करीबी मुकाबला है। इन सीटों पर जीत का मार्जिन कम होने के कारण, ये किसी भी पार्टी के खाते में जा सकती हैं। अगर ये सीटें कांग्रेस के खाते में जाती हैं, तो पार्टी की सीटों की संख्या 60 से ऊपर जा सकती है।

CM नायब सैनी ने किया BJP की जीत का दावा (Haryana Election Result)

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री Nayab Saini ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी एग्जिट पोल्स को गलत बताया और कहा कि BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला हुआ था, लेकिन BJP का पलड़ा भारी रहेगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताई कांग्रेस की जीत की उम्मीद

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda ने कहा कि एग्जिट पोल्स के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में हैं और हरियाणा में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। (Haryana Election Result) उनका दावा है कि जनता ने पहले से ही अपना मन बना लिया था और अब कांग्रेस की वापसी तय है।

10 साल बाद कांग्रेस की संभावित वापसी

अगर एग्जिट पोल्स सही साबित हुए, तो Congress हरियाणा में 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। Anti-Incumbency के चलते बीजेपी को नुकसान हो सकता है, जिससे कांग्रेस को फायदा मिलता नजर आ रहा है।

वोटिंग प्रतिशत और चुनावी ट्रेंड्स

हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव से 0.02% कम है। 2000 से 2019 तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो जब भी वोटिंग प्रतिशत में गिरावट आई है, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी है। इस बार Jat Community और Dalit Voters के BJP से नाराज होने के बावजूद वोटिंग प्रतिशत में अधिक बदलाव नहीं देखा गया।

हरियाणा एजिट पोल 2024

पोल ऑफ पोल्स (हरियाणा)

कुल सीट : 90 | बहुमत : 46

सर्वे एजेंसी : N.D.A (भाजपा+) | I.N.D.I.A (कांग्रेस+) | अन्य

दैनिक भास्कर: 19-29 | 44-54 | 1-9
टाइम्स नाउ: 22-32 | 50-64 | 2-8
इंडिया टुडे-सी-वोटर्स: 20-28 | 50-58 | 10-14
मनी कंट्रोल: 24 | 55 | 8
रिपब्लिक भारत-मेट्रिक्स: 18-24 | 55-62 | 1-11
जिस्ट-टीआई रिसर्च: 29-37 | 45-53 | 0-6
ध्रुव रिसर्च: 27-32 | 57-64 | 5-11
सीएनएन 24: 21 | 59 | 10
पीपुल्स पल्स: 26 | 55 | 1-5
डेटा एंडश-रेड माइक: 20-25 | 50-55 | 0-4
रिपब्लिक टीवी-पी-मार्क: 27-35 | 51-61 | 3-6
न्यूज 24 चाणक्य: 18-24 | 55-62 | 2-5
पोल ऑफ पोल्स:
N.D.A 27 | I.N.D.I.A 56 | अन्य 7

हरियाणा के 4 विधानसभाओं का ये रहा ट्रेंड
  • 2005 में 71.5% वोटिंग हुई, तब राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ, INLD की जगह कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई।
  • 2009 में 2005 के मुकाबले 0.4% बढ़ोतरी के साथ 72.3% वोटिंग हुई, तब कांग्रेस 40 सीटों पर सिमटी, 7 निर्दलीयों से मिलकर सरकार बनाई।
  • 2014 में 76.6% वोटिंग हुई, तब राज्य में फिर सत्ता परिवर्तन हुआ, कांग्रेस की जगह भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई।
  • 2019 में 11.03% की गिरावट आई, भाजपा को बहुमत से 6 सीटें कम मिली, जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई।

 

ये भी पढ़ें –

Prashant Kishor:पीके का दावा, नीतीश की जेडीयू का राजनीतिक अंत करीब, एनडीए गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतने जा रहा है

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *