BIHAR ELECTION से पहले मोदी का संदेश, YouTube पर डिसलाइक ज्यादा आए तो भाजपा ने नंबर हाइड किए Read it later

PM Modi's address to the nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने बीते   215 दिनों में सातवीं बार देश के नाम संबोधन दिया। (PM Narendra Modi Speech) बीते संबधोन की तरह  उनका ये देश के नाम संबोधन भी कोरोना पर ही आधारित रहा।  वे 12 मिनट बोले‚ कबीरदास के एक दोहे काे बोला। । रामचरित मानस के माध्यम से सावधानी के लिए चेताया। तीन धर्मों के छह त्योहारों नवरात्र, दशहरा, ईद, दीपावली, छठ पूजा और गुरुनानक जयंती की बधाई भी दी। इसके बाद बिहार में वोटिंग से 8 दिन पहले उन्होंने यह अपील की, कि ‘जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।’

मोदी के देश के नाम संदेश से पहले बीजेपी के यू-ट्यूब चैनल पर लाइक से ज्यादा इस बार डिसलाइक देखे गए।  जब पीएम मोदी का 12 मिनट का भाषण खत्म हुआ भाजपा की आईटी सेल ने अपने चैनल से डिसलाइक के नंबर को हाइड कर दिया।  इसका मतलब ये कि आप यहां लाइक-डिसलाइक तो कर सकते हैं‚  लेकिन इनके नंबर देख नहीं सकते थे।   

वहीं  पीएमओ, नरेंद्र मोदी और पीआईबी के चैनलों पर मोदी के भाषण पर डिसलाइक से ज्यादा लाइक्स नजर आए। इसलिए वहां नंबर दिख भी रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल चैनल पर मोदी के भाषण के लिंक से कमेंट का ऑप्शन रिमूव कर दिया गया था।

वहीं नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल चैनल पर भी एक चेंज नजर आया।  यहां मोदी के भाषण के लिंक पर यूजर कमेंट तो कर सकते थे, लेकिन बाकी यूजर्स के कमेंट देख नहीं सकते थे। 

Table of Contents

मोदी की 12 मिनट की स्पीच की 12 विशेष बातें यहां पढ़िए 

1. जीवन और आर्थिक गतिविधियों में रफ्तार: कोरोना के विरुद्ध जंग में जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम सभी देशवासियों ने बहुत लंबा सफर पूरा किया है। वक्त के साथ आर्थिक क्रियाकलापों में भी धीरे-धीरे तेजी नजर आ रही है। हममें से ज्यादातर लोग अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए दुबारा जीवन को गति देने के लिए रोजाना घर से बाहर काम पर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस सीजन में बाजार में भी रौनक अब पहले की तरह वापस दिख रही है। 

2. हमें सिचुएशन को फिर से बिगड़ने नहीं देना है: हमें ये कतई नहीं भूलना चाहिए कि लॉकडाउन भले चला गया गुजर गया हो, लेकिन वायरस अब भी हमारे इर्द गिर्द घूम रहा है।  बीते सात-आठ माह में हर देशवासी की कोशिशों से भारत आज जिस स्टेबल सिचुएशन में है, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना चाहिए। हमें उसमें निरंतर सुधार करते रहना होगा।

3. विकसित देशों की तुलना में भारत ने अपने नागरिकों की ज्यादा जानें बचाई: वर्तमान में भारत में फैटेलिटी रेट कम और रिकवरी रेट ज्यादा हो गई है। वहीं अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में प्रति 10 लाख नागरिकों में इंन्फेक्टेड लोगों का फीगर 25 हजार के पास है। हमारे देश में 10 लाख लोगों में मृत्यु दर 83 है। 

अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में ये आंकड़ा अभी भी 600 के क्रॉस है। डवपप्ड कंट्री की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की जान बचाने में कामयाब रहा है।

4. कोरोना जांच में जल्द 10 करोड़ का आंकड़ा पार का टार्गेट पूरा करेंगे: भारत में कोरोना पेशेंट के लिए 90 लाख रुपए से ज्यादा बेड्स अवेलेबल हैं। वहीं 12 हजार क्वारेंटीन सेंटर्स उपलब्ध हैं। भारत में कोरोना जांच की 2 हजार लैब संचालित की जा रही है। 

हम जल्द ही टेस्ट की संख्या के 10 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाले हैं और ये कोरोना की समाप्ति तक जारी रहेगा। कोविड पैनडेमिक के विरुद्ध लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी बड़ी ताकत रही है और रहेगी।

5. ये बिल्कुल न समझें कि कोरोना चला गया और अब उससे खतरा नहीं: सेवा परमो धर्म की परंपरा पर हमारे डॉक्टर,नर्स, हेल्थ वर्कर, सुरक्षाकर्मी बड़ी आबादी की बिना की किसी स्वार्थ के  लोगों की सेवा में लगे रहे। ऐसे में लापरवाह होकर इन सभी के प्रयासों को हमें व्यर्थ नहीं जाने देना है।  ये समय ये मानने का भी नहीं है कि कोरोना अब चला गया है और इससे किसी तरह का खतरा नहीं है।  

6. वीडियो और फोटोज में कई लोगों लापरवाही भी दिखी: बीते कुछ दिनों में हम सभी ने कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर देखे, इनमें साफ देखा गया कि कई लोगों ने अब सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना बंद कर दिया है। ऐसा करना ठीक नहीं बल्कि हम सभी के लिए घातक है। 

अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं और बिना मास्क के बाहर घूम रहे हैं, तो आप खुद के साथ अपने परिवार अपने परिवार के बच्चो और बुजुर्गों को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं।  

7. कोरोना वैक्सीन आने तक कमजोर नहीं होना है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है: चाहे अमेरिका हो या दूसरे यूरोपियन देश, यहां कोरोना के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक बहुत तेजी से फिर बढ़ गए हैं। …संत कबीर दास के अनुसार पकी खेती देखी के गर्व किया किसान…, अजहूं झोला बहुत है…, घर आवै तब जान…। 

अर्थात कई बार हम अपने खेत में पकी हुई फसल देखकर हतोत्साहित हो जाते हैं। लेकिन, फसल जब ​तक सुरक्षित रूप से घर न पहुंचे तब ​तक काम पूरा नहीं मान लेना चाहिए। जब तक सफलता पूरी ना मिले तब तक लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आती तब तक हमकों ढिलाई नहीं बरतनी है।  

8. भारत के हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं : दशकों बाद हम ऐसा देख रहे हैं कि मानव जाति को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर दुनियाभर में रिसर्च चल रहा है। अनेक देश इस पर कार्य कर रहे हैं, इसी तरह हमारे भारत के वैज्ञानिक भी जी-जान से इसमें जुटे हैं। 

भारत में भी कई वैक्सीन पर शोध चल रहा है। कोरोना की वैक्सीन जब भी आएगी, वो जल्द से जल्द देश के हर नागरिक तक कैसे पहुंचे, इसके लिए सरकार की पूरी तैयारी जारी है और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

9. जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं: पीएम मोदी ने कहा कि रामचरित मानस में शिक्षाप्रद बातों के साथ बुराई से बचाव के लिए चेताया भी गया है। इसमें कहा गया है कि रिपु रुज पावक पाप प्रभु अहि गनिअ न छोट करि। 

मतलब कि आग, शत्रु, पाप यानी गलती और बीमारी को कभी छोटा समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। जब तक इनका पूरा इलाज न हो जाए, इन्हें कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसलिए ये याद रखिए, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

10. जिम्मेदारियां और सावधानी से जीवन में खुशियां लौटेंगी: त्योहारी सीजन का समय हमारे जीवन में खुशियों और उल्लास का वक्त  है। दशकों बाद आए एक बेहद कठिन समय को पार कर हम आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में जीवन की जिम्मेदारियों को पूरा करते रहना और सावधानी दोनों साथ-साथ चलेंगे, तभी हमारे जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। दो गज की दूरी, साबुन से हाथ धोना, मास्क पहनना, इसका गंभीरता से ध्यान रखिए।

11. मीडिया, सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाएं: आप सबसे विनम्र प्रार्थना करता हूं कि आपको और आपके परिवार के हर एक सदस्य को सुरक्षित और सुखी देखना चाहता हूं। हर एक नागरिक में उत्साह और उमंग वाला वातावरण देखना चाहता हूं। मैं इसीलिए हर बार हर देशवासी से आग्रह करता हूं। मीडिया, सोशल मीडिया के जरिए अग्रह कर कहता हूं कि आप अवेयरनेस लाने के लिए, इन 

सभी कोरोना नियमों का पालन करने के लिए जितना जन जागरण अभियान लोगों तक पहुंचाएंगे, ये देश के लिए सेवा ही होगी। आप लोग देश और कोटि-कोटि जनों का साथ देने में भागीदार बनिए।

12. मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे, ईद-दीपावली साथ मनाएंगे : देशवासियों आप सभी स्वस्थ रहिए, तेज गति के साथ जीवन में आगे बढ़िए और हम सभी मिलकर अपने देश को निरंतर और आगे बढ़ाएंगे। नवरात्रि, दशहरा, ईद, दीपावली, गुरुनानक जयंती, छठ और सभी समजा के त्योहारों की आपको बहुत  बहुत बधाई देता हूं। धन्यवाद!

PM Narendra Modi Speech | modi speech today | modi speech today live | modi speech today timing | PM Narendra Modi Speech on corona

ये भी पढ़ें 

ELECTION 2020 : अब प्रत्याशी कर सकेंगे ज्यादा खर्च, सरकार ने बढ़ाई अधिकतम व्यय सीमा

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी IvanaTrump की मौत:20 साल छोटे मॉडल से चौथी शादी की, हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहीं

दिल्ली में पिता को ​पीटने वाले शख्स पर नाबालिग ने चलाई गोली, घटना CCTV में कैद 

Rajasthan Monsoon : गंगानगर में भारी बारिश का 44 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त, सेना ने मोर्चा संभाला 

पेंटर मजदूर को IT ने भेजा 66 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा माजरा

कोर्ट में रूबैया सईद की 33 साल बाद गवाही, कहा- यासीन मलिक ने किया था मुझे किडनैप 

आजादी से भी पुरानी विदेश जाकर कमाने और बसने की चाह पूरी करने वाली कबूतरबाजी अब भी कायम क्यों- इसे यूं समझिए

हजयात्रा में मुस्लिम क्या करते हैं, क्या है हज?

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

अर्नब की चैट में नए खुलासे: अर्नब को पहले से ही सरकार के कई फैसले पता थे; चाहे वो बालाकोट स्ट्राइक हो या कश्मीर में 370 को हटाने का फैसला

BIHAR ELECTION 2020 : चुनाव से पहले NDA में दरार दिखी, LJP ने नितीश के नेतृत्व को नकारा, लेकिन BJP से एलाइंस को तैयार 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *